सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
देश

ईडी ने जब्त किया चैतन्य बघेल का रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, 26 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 26.43 करोड़ रुपये की 'विट्ठल ग्रीन्स' परियोजना को कब्जे में लिया। कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।

ईडी ने जब्त किया चैतन्य बघेल का रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, 26 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई
भूपेश बघेल-चैतन्य बघेल
2 मिनट में पढ़ें

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रियल एस्टेट परियोजना को अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई राज्य में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

दुर्ग के जांगिरी गांव में है प्रोजेक्ट

अधिकारियों के मुताबिक, ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने दुर्ग जिले के जांगिरी गांव स्थित 'विट्ठल ग्रीन्स' परियोजना स्थल पर बोर्ड लगाया और आदेश की प्रति चस्पा कर कब्जा लिया। बताया गया है कि, चैतन्य ने अपनी कंपनी बघेल डेवलपर्स के जरिए इस परियोजना को विकसित किया था। इसमें कई आवासीय भूखंड शामिल हैं।

PMLA के तहत जब्त हुई संपत्ति

पीएमएलए के तहत संपत्ति पर कब्जा लेने का मतलब है कि, मुकदमे की सुनवाई के दौरान वह कुर्क रहेगी, लेकिन उसका स्वामित्व सरकार को नहीं मिलता। अगर अदालत में आरोपी दोषी साबित होता है, तभी एजेंसी केंद्र सरकार की ओर से संपत्ति जब्त करती है। उधर, भूपेश बघेल का कहना है कि , उन्होंने और उनके परिवार ने कुछ भी गलत नहीं किया है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है।

कुल 61.2 करोड़ की संपत्ति कुर्क

इससे पहले नवंबर 2025 में ईडी ने इस संपत्ति समेत अन्य परिसंपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिनकी कुल कीमत 61.2 करोड़ रुपये है। अधिकारियों के अनुसार, पीएमएलए के निर्णायक प्राधिकरण ने मार्च में इस आदेश की पुष्टि कर दी, जिसके बाद 'विट्ठल ग्रीन्स' पर कब्जा लिया गया।

अधिकारियों का दावा है कि, घोटाले से हासिल 18.9 करोड़ रुपये इस परियोजना में लगाए गए थे। ईडी ने परियोजना का मूल्य 26.43 करोड़ रुपये आंका है, जिसमें जमीन के 9.49 करोड़ और विकास कार्यों के 16.95 करोड़ रुपये शामिल हैं।

जुलाई 2025 में हुई थी गिरफ्तारी

ईडी ने जुलाई 2025 में भूपेश बघेल के उस आवास पर छापेमारी के बाद चैतन्य को गिरफ्तार किया था, जहां वह रहते थे। यह गिरफ्तारी उनके जन्मदिन के दिन हुई थी। एजेंसी ने सितंबर 2025 में उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आए।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें