सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
देश

लोको पायलट चिल्लाते रहे, अधिकारी सुनते रहे! 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ी वंदे भारत,जांच शुरू

अक्टूबर में खाली वंदे भारत ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम फेल होने के बावजूद ट्रेन करीब 463 किलोमीटर तक दौड़ती रही। लोको पायलटों की बार-बार चेतावनी के बाद भी ट्रेन नहीं रोकी गई।

लोको पायलट चिल्लाते रहे, अधिकारी सुनते रहे! 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ी वंदे भारत,जांच शुरू
Vande Bharat Train-social media
3 मिनट में पढ़ें

Vande Bharat Train: देश में लगातार सामने आ रही रेल दुर्घटनाओं और सुरक्षा में चूक के मामलों के बीच रेलवे विभाग ने मेंटेनेंस व्यवस्था की खामियों की जांच शुरू कर दी है। अक्टूबर में एक खाली वंदे भारत ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम पूरी तरह फेल होने के बावजूद ट्रेन करीब 463 किलोमीटर तक पटरी पर दौड़ती रही। इस दौरान लोको पायलटों ने कई बार ब्रेक में खराबी की चेतावनी दी, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने जांच के आदेश जारी किए हैं।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, 24 अक्टूबर को झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी तक एक खाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन की मदद से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में गंभीर खराबी सामने आई। रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ब्रेकिंग सिस्टम को इंजन के साथ ठीक से जोड़ा नहीं जा सका। इसके बावजूद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

लोको पायलटों ने दी चेतावनी, फिर भी नहीं रोकी गई ट्रेन

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हटिया से रवाना होने के बाद लोको पायलट ने ब्रेक पावर टेस्ट किया। जांच में पता चला कि ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम बेहद खराब स्थिति में था। रांची पहुंचने पर लोको पायलट ने रेलवे अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन इसके बावजूद ट्रेन को आगे जाने की अनुमति मिल गई। इसके बाद मुरी स्टेशन से ट्रेन को आगे ले जा रहे दूसरे लोको पायलट ने भी संबंधित कंट्रोलरों को सूचित किया कि ब्रेक पाइप (BP) का प्रेशर कम करने के बावजूद ब्रेक नहीं लग पा रहे हैं। इसके बाद भी ट्रेन लगभग 463 किलोमीटर का सफर तय करती रही। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) स्टेशन पहुंचने पर अधिकारियों ने ट्रेन के रेक की जांच की। इस दौरान पता चला कि सभी कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम आइसोलेट कर दिए गए थे। यानी कोचों के ब्रेक काम ही नहीं कर रहे थे।

मेंटेनेंस स्टाफ और कंट्रोलरों की भूमिका की होगी जांच

इस गंभीर सुरक्षा चूक के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने 7 नवंबर को आदेश जारी कर रांची के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) को पूरे मामले की जांच करने और जिम्मेदार कर्मचारियों की पहचान करने के निर्देश दिए। शुरुआती जांच में कोच और वैगन मेंटेनेंस स्टाफ, सेक्शन कंट्रोलर, ट्रैक्शन कंट्रोलर और ट्रेन क्रू की लापरवाही सामने आई है। जांच में पाया गया कि ट्रेन रवाना होने से पहले मेंटेनेंस कर्मचारियों ने ब्रेक की भौतिक जांच ठीक से नहीं की थी। इसके अलावा ट्रेन क्रू को वंदे भारत के ब्रेकिंग सिस्टम की पर्याप्त जानकारी नहीं होना भी सुरक्षा चूक की एक वजह माना गया है। गौरतलब है कि यह घटना 11 नवंबर को असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना से पहले हुई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेनों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी तकनीकी खराबी और लोको पायलटों की चेतावनी के बावजूद ट्रेन को आगे चलाने की अनुमति कैसे दी गई।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें