सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

Bareilly News: अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, डीएम ने स्वगणना अभियान शुरू किया

Bareilly News: बरेली में जनगणना-2027 के तहत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्वगणना अभियान का शुभारंभ करते हुए अपने परिवार के साथ खुद की जानकारी दर्ज कराई।

Bareilly News: अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, डीएम ने स्वगणना अभियान शुरू किया
बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह
2 मिनट में पढ़ें

Bareilly News:  जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान का शुभारम्भ आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय से किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने परिवार एवं कैम्प कार्यालय के समस्त स्टाफ के साथ स्वगणना की प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार का स्वगणना कार्य पूर्ण कराया।

क्या कहा जिलाधिकारी ने

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश एवं समाज के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण तथा संसाधनों के बेहतर नियोजन के लिए आवश्यक आंकड़े प्राप्त होते हैं। जनगणना की प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना-2027 के अंतर्गत उपलब्ध स्वगणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी एवं अपने परिवार की सही और सटीक जानकारी दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के भविष्य की विकास योजनाओं को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। अतः सभी नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि स्वगणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनपद के अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाते हुए जनगणना-2027 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा ) संतोष कुमार सिंह सहित संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें