सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
देश

Weather: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, यूपी-बरेली में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

Weather 16 November 2026: देश के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार हैं। यूपी और बरेली में घने कोहरे की चेतावनी है. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।

Weather: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, यूपी-बरेली में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
Weather-फोटोःसोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Weather 16 November 2026: देशभर में 16 नवंबर 2026 को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. किसी राज्य में धूप तो कही ठंड खी शुरुआत हो गई है. उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर कोहरा पसरा हुआ है. चलिए जानते हैं यूपी समेत अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 16 और 17 नवंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी यूपी के बरेली समेत कुछ इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है. गोरखपुर के कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है. सुबह से ही धूप नहीं निकली हुई है. ठंड से कई जगहों पर लोग परेशान है. फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना कम है.

क्या बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा है?

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके 17 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है. इसका असर आने वाले दिनों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है. इन क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

इन पहाड़ी राज्यों में बढ़ेगी ठंड

ठंड का असर सबसे अधिक पहाड़ी राज्यों में देखने को मिलता है. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ सकती है. यहीं नहीं कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जिसका असर पास के सटे हुए राज्यों पर भी पड़ेगा.

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें