मंगलवार, 17 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री त्योहारों के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिल्ली में मकान की छत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल यूपी विधान परिषद के नए प्रमुख सचिव बने रामानंद चंद, जानें वेतन और नियुक्ति की शर्तें अयोध्या हादसे में BJP विधायक चंद्रभानु पासवान घायल, लखनऊ रेफर उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले त्योहारों पर अराजकता, उपद्रव का था माहौल, मूकदर्शक रहती थी सरकार: सीएम योगी

लखनऊ में गोमती तट पर छठ के संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों पर अराजकता रहती थी। उन्होंने शारदा सिन्हा को याद किया, छठ को समानता का पर्व बताया और महिला सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

2017 से पहले त्योहारों पर अराजकता, उपद्रव का था माहौल, मूकदर्शक रहती थी सरकार: सीएम योगी
लखनऊ में गोमती तट पर छठ के संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी
7 मिनट में पढ़ें

लखनऊ में गोमती तट पर छठ महापर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री

भोजपुरी में की छठी मइया और सूर्यदेव की आराधना

छठ घाट पर सभी समान, माताओं-बहनों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: योगी

लखनऊ। 2017 से पहले सरकारों की उदासीनता की वजह से त्योहारों पर अव्यवस्था और अराजकता का माहौल बना रहता था और सरकार मूकदर्शक बनी रहती थी। अब हालात बदल चुके हैं। आज प्रदेश में धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, भाई दूज और छठ महापर्व उत्साह, शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

मुख्यमंत्री लखनऊ में गोमती नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में छठ घाट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने उनका स्वागत और सम्मान किया। लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने छठ के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया और एक पत्रिका का विमोचन भी किया।

शारदा सिन्हा को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज देश-दुनिया में छठ के गीत गूंज रहे हैं। छठ गीतों को वैश्विक पहचान दिलाने वाली स्वर कोकिला, पद्म पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा को याद किए बिना यह पर्व अधूरा है। जैसे छठ लोक आस्था की आत्मा है, वैसे ही शारदा सिन्हा के स्वर इस महापर्व की धड़कन रहे हैं। उन्होंने उनकी स्मृति को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी ने भोजपुरी में छठी मइया और भगवान सूर्य से सबके मनोरथ पूरे होने की कामना की। उन्होंने कहा कि, लोक गायन, लोक संगीत और लोक कलाकारों ने लोक पर्वों को नई ऊंचाई दी है। जब किसी पर्व से मधुर धुन जुड़ती है, तो वह जन-जन की आवाज बन जाता है। छठ प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश सौभाग्यशाली है कि उसे गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती और गोमती जैसी पवित्र नदियों का आशीर्वाद मिला है।

विपक्ष पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में उत्सवों और सांस्कृतिक परंपराओं की हालत बेहद खराब थी। घाटों पर न सफाई होती थी, न रोशनी, सुरक्षा और आवागमन के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं होते थे। ऐसे में उत्सवों के आयोजन की कल्पना भी मुश्किल थी।

उन्होंने कहा, आपने कल एक दल के सांसद का बयान पढ़ा होगा, जिन्होंने दुर्गा पूजा, कांवड़ यात्रा और छठ महापर्व पर भी सवाल उठाए। ऐसे लोग संस्कृति और समाज के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि, इन्हें छठ में भेदभाव और दुर्गा पूजा व कांवड़ यात्रा में पाखंड इसलिए दिखता है, क्योंकि इनका अपना जीवन ही पाखंड से भरा है।

सहजता और समानता का पर्व

योगी ने कहा कि छठ भारत की सनातन सांस्कृतिक आत्मा का दिव्य प्रकाश है, जो श्रद्धा, पवित्रता, आत्मशुद्धि और कठोर अनुशासन का संदेश देता है। तीन दिन का निर्जल व्रत अपने आप में कठिन साधना है। इस पर्व में उगते सूर्य के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को भी समान श्रद्धा से अर्घ्य दिया जाता है। यह जीवन का संदेश देता है कि उत्थान-अवसान और सुख-दुख, दोनों में मनुष्य का भाव समान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छठ के साथ षष्ठी देवी यानी छठी मइया की आराधना जुड़ी है, जिन्हें लोकमान्यता में संतान की रक्षा, आरोग्य, सुख और समृद्धि देने वाली देवी माना जाता है। दुनिया में शायद ही कोई दूसरा पर्व हो, जिसमें बिना भेदभाव और जटिल कर्मकांड के आम व्यक्ति सीधे जगत के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य से संवाद करता दिखे।

इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सहजता और सामूहिकता है। परिवार मिलकर प्राकृतिक रूप से प्राप्त अन्न और प्रसाद सामग्री से सूर्य को अर्घ्य देता है। इसमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश है।

घाट पर न कोई छोटा, न बड़ा

मुख्यमंत्री ने छठ को सामाजिक समरसता, समानता और एकात्मकता का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस घाट पर न कोई छोटा है, न बड़ा, न ऊंच, न नीच। 'जाति-पाति पूछे नहिं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई' की भावना छठ में साकार होती है। इस पर्व की सबसे बड़ी ताकत मातृशक्ति है, जो 36-36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है। यह तपस्या केवल परिवार के लिए नहीं, पूरे समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए है।

उन्होंने कहा कि, लखनऊ में छठ आयोजन का विशेष महत्व है। प्रभुनाथ राय की अध्यक्षता में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज का शुरू किया यह आयोजन अब केवल भोजपुरी समाज तक सीमित नहीं, बल्कि सभी वर्गों को जोड़ने वाला उत्सव बन चुका है। मालिनी अवस्थी इसका उदाहरण हैं। मूल रूप से कानपुर की रहने वाली और अवध समाज से जुड़ी मालिनी भोजपुरी के साथ अवधी और हिंदी लोक गायन में भी पारंगत हैं।

लखनऊ के विकास में पूर्वांचल-बिहार का अहम योगदान

योगी ने कहा कि, पूर्वांचल और बिहार से आए लाखों परिवार आज लखनऊ में रहते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता से शहर के विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने लखनऊ को अपना घर बनाया और लखनऊ ने भी उन्हें परिवार का हिस्सा माना। उत्तर प्रदेश की पहचान किसी एक भाषा, क्षेत्र या समुदाय से नहीं, बल्कि उसकी समावेशी संस्कृति, विविधता और एकात्मता से है।

उन्होंने बताया कि, सात नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव हुआ और दीपावली भी पूरे प्रदेश में शांति और सौहार्द से मनी। छठ की तैयारियों की समीक्षा के लिए उन्होंने चार दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। वाराणसी में करीब 20 लाख और गोरखपुर में 16 लाख लोगों के छठ में शामिल होने का अनुमान बताया गया। गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, जौनपुर, चंदौली, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर समेत कई जिलों में लाखों श्रद्धालु पर्व में शामिल हुए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार ने घाटों की सफाई कराई, अतिरिक्त घाट विकसित किए और व्रती महिलाओं के लिए वेदियां बनवाईं। छठ पर घर-गांव जाने वालों के लिए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए देर रात से ही घाटों पर पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा रहेगी।

उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और कोई उसमें सेंध नहीं लगा पाएगा। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून के तहत ऐसी कार्रवाई झेलनी होगी, जिसे वे याद रखेंगे।

उपद्रवों से उत्सवों तक, प्रदेश के बदलाव की यात्रा

योगी ने कहा कि, उपद्रवों से उत्सवों तक की यात्रा उत्तर प्रदेश के बदलाव की यात्रा है और यही नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। इस बदलाव की कीमत समझकर इसे सहेजना होगा। उन्होंने बताया कि, भोजपुरी समाज की ओर से 200 कलाकार लगातार 18 घंटे छठी मइया के गीत प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने पूछा कि क्या 2017 से पहले ऐसा आयोजन संभव था, जब कलाकारों की बात छोड़िए, इतनी देर में हुड़दंगी तत्व माहौल बिगाड़ देते थे।

उन्होंने कहा कि, सुरक्षा के माहौल में ही विकास, विरासत का संरक्षण और उत्सवों का उल्लास संभव है। विरासत केवल वह नहीं जो पूर्वजों से मिली, बल्कि वह भी है जो हम आने वाली पीढ़ी को सौंपते हैं। प्रदेश का यह शांतिपूर्ण और उत्सवपूर्ण माहौल भी हमारी विरासत है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी पवन सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें