मंगलवार, 17 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें त्योहारों के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिल्ली में मकान की छत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल यूपी विधान परिषद के नए प्रमुख सचिव बने रामानंद चंद, जानें वेतन और नियुक्ति की शर्तें अयोध्या हादसे में BJP विधायक चंद्रभानु पासवान घायल, लखनऊ रेफर उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत हिट एंड रन: 700 मीटर तक मौत से जूझता रहा युवक, सड़क पर घसीटती रही स्कॉर्पियो, बरेली में खौफनाक हादसा
उत्तर प्रदेश

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

मथुरा के परखम में भाजपा की योजना बैठक के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी है'। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कारसेवा के लिए खुली चुनौती दी और पार्टी के पीडीए पर निशाना साधा।

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान
योजना बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
4 मिनट में पढ़ें

फरह (मथुरा)। अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि वह सच्चे कृष्ण भक्त हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा में शामिल होने मथुरा आएं। वह भी उनके साथ कारसेवा में शामिल होंगे। मौर्य ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 प्रतिशत वोट के भरोसे जनता के बीच जाएगी। शेष 40 प्रतिशत मतों में भी भाजपा का हिस्सा है।

तैयार की जा रही चुनाव की कार्य योजना

डिप्टी सीएम ने ये बातें भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर (योजना बैठक) के पहले सत्र के बाद परखम में आयोजित पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि, बैठक में प्रदेश सरकार, संगठन और राष्ट्रीय स्तर के 54 नेता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। मंगलवार को समापन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहेंगे।

योगी सरकार ने किया गरीबों के कल्याण के लिए काम

डिप्टी सीएम मौर्य ने 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि, भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है।

उनके मुताबिक, विश्व बैंक के अनुसार 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, जिनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के लोग हैं। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य भी दोहराया।

मुख्यमंत्री का शिविर स्थल पर ही प्रवास

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने के बाद अशोक सिंह सभागार में बैठक शुरू हुई। मुख्यमंत्री रात में वहीं प्रवास कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हैं। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। शुरुआती सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े भी मौजूद रहे।

प्रदेश को गुंडागर्दी ने बचाना है

बैठक शुरू होने से पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि, फिलहाल एक ही लक्ष्य है उत्तर प्रदेश में सपा के फर्जी पीडीए की धज्जियां उड़ाना, प्रदेश को गुंडागर्दी और माफियागिरी से बचाए रखना।

रामगोपाल दलितों को कहते हैं मूर्ख

सपा के दलित सम्मेलन पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ सपा दलितों के साथ होने का दावा करती है। वहीं दूसरी तरफ सम्मेलन में अखिलेश यादव के चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मूर्ख कहा, जो कतई स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए।

पहले सत्र के समापन के बाद पत्रकारों को जानकारी देने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी गीता शाक्य और प्रदेश प्रवक्ता मनीष दीक्षित बैठक स्थल से बाहर आए। मौर्य ने कहा कि भाजपा की योजना बैठक उस जन्मस्थली पर हो रही है, जिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी काम करती है। कार्ययोजना को लेकर हो रही दो दिवसीय इस बैठक में 54 ऐसे लोग शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकार, संगठन और राष्ट्रीय स्तर पर काम करते हैं।

रातों रात बदल गया नाम

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2027 के चुनाव को लेकर गोग्राम परखम में आयोजित बैठक का नाम रातोंरात बदल दिया गया। पहले इसका नाम चिंतन शिविर रखा गया था। 16-17 नवंबर को इसे चिंतन शिविर के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन रातोंरात इसका नाम योजना बैठक कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर लगे बैनर पर भी इसका नाम योजना बैठक लिखा गया।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें