किश्तवाड़ में दो लापता SPO के शव बरामद, गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका से मचा हड़कंप
जम्मू-कश्मीर में सेना की एक चौकी के लिए निकले दो SPO लापता हो गए थे . जिनका शव भी बरामद हो गया है. साथ ही पहाड़ी जिले की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ जिले के मारवाह के देहरना जंगल इलाके में फायरिंग हुई. जिसकी आवाज सुनने के बाद दो SPO लापता ऋषिपाल और बॉबी चंद लापता हो गए थे. ये दो जवान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG का हिस्सा थे. ये दोनों जवान इंदरवन इलाके में बसनान में तैनात आर्मी की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम को रिलीव के लिए निकले थे लेकिन वहां पहुंचे नहीं. लेकिन अभी सूचना मिली है कि दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं दोनों को गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका है. जिससे लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
सर्च ऑपरेशन जारी था
सूत्रों की माने तो दोनों ऑफिसर ऋषिपाल और बॉबी चंद को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी था. ये दोनों अधिकारी SPO कियार कैंप से ढारना-मारवाह स्थित सेना की एक चौकी के लिए निकले थे, लेकिन वहां पहुंचे नहीं. पहले तो उनके मोबाइल फोन पर संपर्क जारी था लेकिन थोड़ी देर बाद में वे नंबर बंद हो गए. दोनों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहा.
जवानों के गायब होने से बढ़ी सुरक्षा की चिंता
इन दोनों अधिकारियों के गायब होने से लेकर इस तरह हत्या के बाद से सीमा सुरक्षा की भी चिंता बढ़ गई है. क्योंकि कई दिनों से सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले को अंजाम दिया जा रहा है.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






