शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बढ़ी ठंड, धुंध की चादर में लिपटी डल झील, शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर की संयुक्त रैली, बोले- चंद्रशेखर को CM बनाएगा अब्दुल

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में संविधान दिवस के मौके पर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की संयुक्त महारैली आयोजित हुई।

लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर की संयुक्त रैली, बोले- चंद्रशेखर को CM बनाएगा अब्दुल
2 मिनट में पढ़ें

Lucknow News: लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में संविधान दिवस के मौके पर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की संयुक्त महारैली आयोजित हुई। इसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक साथ मंच साझा किया। दोनों नेताओं ने बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की बात कहकर सियासी चर्चा तेज कर दी।

चंद्रशेखर को CM बनाने की अपील

रैली में ओवैसी ने कहा कि अब्दुल अब केवल दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाएगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस नेताओं को भाषण में मुकाबला करने की चुनौती भी दी।

योगी सरकार और सपा पर साधा निशाना

ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा बहुत दिन तक नहीं रहने वाले। उन्होंने प्रदेश में एनकाउंटर और परिवारवाद के मुद्दे पर भी सपा-कांग्रेस को घेरा।

संविधान की रक्षा पर दिया जोर

संविधान दिवस पर ओवैसी ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संविधान को कमजोर करना मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए खतरा होगा। उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की और RSS पर भी निशाना साधा।

पांच लाख की भीड़ जुटाने का था दावा

आयोजकों ने रैली में पांच लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया था। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इस रैली के जरिए AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में तीसरे राजनीतिक विकल्प की संभावनाओं को सामने रखने की कोशिश की।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें