शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
देश

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बहस के बीच फिर बुलाई गई संसद की बैठक

केंद्र सरकार ने संसद की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। लोकसभा 30 नवंबर और राज्यसभा 2 दिसंबर से बैठेगी। परिसीमन, महिला आरक्षण और एसआईआर पर चर्चा संभव।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बहस के बीच फिर बुलाई गई संसद की बैठक
3 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। परिसीमन और महिला आरक्षण पर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने की तैयारी कर ली है। सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से इसका अनुरोध किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि 3 दिसंबर को दोनों सदनों की कार्यवाही समाप्त हो सकती है।

कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि, यह बैठक संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही का ही हिस्सा है। हालांकि, यह कार्यक्रम सदन के कामकाज की जरूरतों पर निर्भर करेगा।

इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने आगामी संसदीय बैठक की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार शाम 4.30 बजे दिल्ली में अपनी संसदीय समिति की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में संभावित सत्र को लेकर पार्टी के रुख और तैयारियों पर चर्चा होगी।

परिसीमन बिल और महिला आरक्षण पर चल रही बहस

संसद की यह प्रस्तावित बैठक ऐसे समय हो रही है, जब परिसीमन बिल और महिला आरक्षण लागू करने को लेकर बहस चल रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से आगामी संसदीय बैठक के लिए तैयार रहने को कहा।

महिला आरक्षण को चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल इस साल 17 अप्रैल को विशेष सत्र में लोकसभा से पारित नहीं हो सका था। उसे जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया था। बिल गिरने के बाद से देश में परिसीमन की प्रक्रिया और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर बहस तेज हो गई है।

चर्चा की मांग कर सकते हैं विपक्षी दल

परिसीमन पर चल रही चर्चा में एक संभावित प्रस्ताव यह भी है कि, राज्यों में 1971 की जनगणना के आधार पर सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखते हुए लोकसभा की कुल सीटों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाए। इसके अलावा, यह सत्र एसआईआर को लेकर विपक्ष की चिंताओं के बीच भी हो रहा है। उम्मीद है कि विपक्षी दल संसद में इस पर चर्चा की मांग करेंगे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें