बुधवार, 25 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

Bareilly News: 12 साल बाद खुला इंसाफ का दरवाजा! आधी रात घर में घुसा था आरोपी, अब कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

Bareilly Crime News: बरेली के सीबीगंज में 12 साल पुराने दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को 5 साल की जेल और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Bareilly News: 12 साल बाद खुला इंसाफ का दरवाजा! आधी रात घर में घुसा था आरोपी, अब कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 12 साल पुराने दुष्कर्म के प्रयास के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए पांच साल के कठोर कारावास और कुल 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत की गई प्रभावी पैरवी के बाद आया है।

छत के रास्ते घर में घुसकर युवती से की थी छेड़छाड़

मामला 4 जून 2014 की रात का है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव में एक परिवार के सदस्य गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रिंकू कथित तौर पर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गया। आरोप है कि उसने सो रही युवती का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने जब शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। खुद को घिरता देखकर आरोपी छत से कूदकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

छह गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने सुनाई सजा

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में छह गवाह पेश किए गए। करीब 12 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद 23 नवंबर 2026 को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी रिंकू को दोषी करार दिया।अदालत ने आईपीसी की धारा 376/511 के तहत पांच साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, धारा 450 के तहत तीन साल का कठोर कारावास और पांच हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। जुर्माना जमा नहीं करने पर आरोपी को तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई प्रभावी पैरवी

पुलिस के मुताबिक, एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व और एसपी साउथ अंशिका वर्मा की निगरानी में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले की प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की इसी पैरवी और अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें