रविवार, 22 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें किसान की मौत से बहेड़ी में तनाव, पूर्व कुलपति समेत पांच के खिलाफ तहरीर, शव रखकर थाने के घेराव का ऐलान करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी बोले- एक साल सोना नहीं खरीदने की अपील का दिखा असर, हुनरमंद युवाओं की बढ़ेगी मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बदलते अवसरों को लेकर संबोधित किया।

पीएम मोदी बोले- एक साल सोना नहीं खरीदने की अपील का दिखा असर, हुनरमंद युवाओं की बढ़ेगी मांग
5 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बदलते अवसरों को लेकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाला समय हुनर और कौशल रखने वाले युवाओं का है। दुनिया में भारतीय युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है और आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 52 प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अब केवल डिग्री और कागजी प्रमाणपत्र से युवाओं की पहचान नहीं होगी, बल्कि उनके हुनर और काम करने की क्षमता को अधिक महत्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कौशल रखने वाले युवाओं की मांग लगातार बढ़ेगी।

आईटीआई के विद्यार्थियों को भी मिलेगा आईआईटी जैसा सम्मान

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में लंबे समय तक डिग्री हासिल करने वाले युवाओं को अधिक सम्मान दिया गया, जबकि तकनीकी और व्यावसायिक कौशल को अपेक्षित महत्व नहीं मिला। कई परिवारों में आईटीआई में दाखिला लेने वाले बच्चों को अपनी पढ़ाई के बारे में बताने में भी संकोच होता है। उन्होंने कहा कि अब इस सोच को बदलने की जरूरत है। आईआईटी के विद्यार्थियों को जितना सम्मान मिलता है, उतना ही सम्मान आईटीआई के विद्यार्थियों को भी मिलना चाहिए। बड़ी कंपनियों को संचालन और उत्पादन के लिए कुशल तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आईटीआई के विद्यार्थियों के हुनर में उन्हें देश का भविष्य दिखाई देता है।

दुनिया में बढ़ रही भारतीय कारीगरों की मांग

पीएम मोदी ने कहा कि विदेशों में भी भारतीय कारीगरों और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के काम की सराहना होती है। उन्होंने दुबई और अबूधाबी जैसे शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की आधुनिक इमारतों और विकास कार्यों में भारतीय कारीगरों के श्रम और कौशल का योगदान है। उन्होंने बताया कि दुनिया की कई सरकारें भारत के साथ समझौते करते समय बड़ी संख्या में कुशल कर्मचारियों की मांग रखती हैं। कहीं 90 हजार तो कहीं डेढ़ लाख प्रशिक्षित लोगों की आवश्यकता बताई जाती है। इससे पता चलता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय युवाओं के कौशल की मांग बढ़ रही है।

एआई से रोजगार छिनने की चिंता पर क्या बोले पीएम?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक के इस दौर में कौशल रखने वाले व्यक्ति के रोजगार की संभावनाएं बनी रहेंगी। उन्होंने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लोगों को कुशल कामगारों और जरूरी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की अहमियत समझ आई थी। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति हुनर सीखता है तो वह सिर्फ मशीनों पर काम नहीं करता, बल्कि अपने काम से लोगों का जीवन भी आसान बनाता है।

प्रधानमंत्री ने भारत में मोबाइल फोन निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि अब देश की बेटियां भी मोबाइल फोन बनाने के काम में आगे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में पांच लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है और छात्राओं की भागीदारी भी बढ़ी है।

सोना खरीदने और पीएसयू में निवेश का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सोने की खरीद और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में निवेश को लेकर पहले दिए गए सुझावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने देशवासियों से जरूरत न होने पर एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। उनके मुताबिक, लोगों ने इस सुझाव पर ध्यान दिया और अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। पीएम मोदी ने 2023 में संसद में दिए अपने भाषण को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने लोगों को सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों में निवेश करने की सलाह दी थी। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने उनकी बात मानी, उन्हें निवेश में फायदा हुआ। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आह्वान का उदाहरण देते हुए कहा कि देशवासियों ने पहले भी राष्ट्रीय हित में दिए गए सुझावों का पालन किया है। उन्होंने कहा कि देश का यही सामूहिक चरित्र उसकी ताकत है।

कौशल के दम पर विकसित भारत का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना पूरा करने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए सरकार स्किल सिटी और कौशल प्रशिक्षण से जुड़े अवसरों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 20 वर्षों में भारत की प्रगति का आधार हुनरमंद युवा होंगे। उन्होंने युवाओं से तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने और अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री के मुताबिक, भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति में आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका आने वाले समय में और महत्वपूर्ण होने वाली है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें