शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश

वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर दंडवत प्रणाम

श्रीकृष्ण पर बयान के बाद पहली बार वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने ब्रजवासियों को दंडवत प्रणाम किया और ट्रोल करने वालों व विरोधियों को खुली चुनौती दी।

वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर दंडवत प्रणाम
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
2 मिनट में पढ़ें

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने मंच से अपने विरोधियों को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, "हम अपने प्यारे टेढ़े-मेढ़े ठाकुर की नगरी में आ गए हैं। हम सभी ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर दंडवत प्रणाम करते हैं।"

 ट्रोल करने वालों पर किया पलटवार

शास्त्री ने कहा कि वे बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए आए हैं, क्योंकि आज पूरी दुनिया में सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, "हर जगह वही व्याप्त हैं। हमें समझ आ गया कि उन्होंने यह लीला क्यों की।"

श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे ठाकुर जी के दर्शन और प्रार्थना के साथ-साथ उन लोगों को देखने भी आए हैं, जो कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया पर कृष्ण भक्त बने घूम रहे थे।

ठाकुर जी से करेंगे ये खास प्रार्थना

आचार्य शनिवार को छटीकरा मार्ग स्थित मुरलीधर मानसिंहका गेस्ट हाउस में महावीर मानसिंहका के 100वें वर्ष में प्रवेशोत्सव समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने कहा कि वे ठाकुर जी के दर्शन तो करेंगे ही, साथ ही उनसे प्रार्थना करेंगे कि इन लोगों को "एक खुजली और लगा दें।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "एक खुजली तो लग गई कि वे ठाकुर जी के भक्त बन गए।"

औरंगजेब वाले कलंक पर भी पोस्ट लिखो

शास्त्री ने कहा, "बाबा बागेश्वर के पुतले फूंक लिए हों, कालिया की पोस्ट डाल ली हों, तो अब बांके बिहारी जी के पास भी आ जाओ।" उन्होंने आगे कहा कि थोड़ा काम मैदान में भी करें और मथुरा चलें। उन्होंने कहा, "औरंगजेब वाला जो कलंक लगा है, उसके लिए भी एक पोस्ट लिख दो भैया।"

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें