सोमवार, 23 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
बरेली

नेताजी की जयंती पर निकली पीडीए जनचेतना पदयात्रा, सांसद नीरज मौर्य ने दिखाई हरी झंडी

नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर फरीदपुर से श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जनचेतना पीडीए पदयात्रा रवाना हुई। 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक यह यात्रा पूरे बरेली जिले में चलेगी।

नेताजी की जयंती पर निकली पीडीए जनचेतना पदयात्रा, सांसद नीरज मौर्य ने दिखाई हरी झंडी
पीडीए जनचेतना पदयात्रा
5 मिनट में पढ़ें

जिले के फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमुद्दों को लेकर पूरे जिले में चलेगी पदयात्रा

22 नवंबर से 22 दिसंबर तक गांव-गांव पहुंचेगा समाजवादी विचारों का संदेश

फरीदपुर (बरेली)। सामाजिक न्याय के संकल्प और नेताजी के प्रति श्रद्धा के साथ फरीदपुर से श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जनचेतना पीडीए पदयात्रा का भव्य आगाज हुआ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर फरीदपुर के इंटर कॉलेज में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सांसद नीरज मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।

पीडीए की आवाज को मजबूत करना है मकसद

इस पदयात्रा का मकसद नेताजी के संघर्षमय राजनीतिक सफर, उनके विचारों, सामाजिक न्याय की लड़ाई और जनहित के कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही मौजूदा राजनीतिक हालात में जनता के सामने खड़े सवालों को उठाना भी इसका उद्देश्य है। यह महज एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र और पीडीए की आवाज को मजबूती देने वाला जनजागरण अभियान है।

नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित तबकों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया। गांव, किसान, खेत और गरीब परिवार हमेशा उनकी राजनीति के केंद्र में रहे। आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानियां, युवाओं के भविष्य पर मंडराता संकट, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दे जनता के सामने हैं। ऐसे में यह पदयात्रा नेताजी के विचारों और वर्तमान हालात के बीच सीधा संवाद कायम करने की कोशिश है।

नेताजी ने हमेशा जरूरतमन्दों की लड़ाई लड़ी

समाजवादी पार्टी का कहना है कि, भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आम जनता, किसानों, नौजवानों और कमजोर वर्गों से जुड़े कई सवाल लगातार उठ रहे हैं। पदयात्रा के जरिए इन मुद्दों को गांव-गांव, गली-गली और हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाली यह यात्रा पूरे बरेली जिले में सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देगी।

सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि, नेताजी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने उन लोगों की लड़ाई लड़ी, जिनकी आवाज सत्ता तक नहीं पहुंच पाती थी। आज जरूरत है कि नेताजी के विचारों को सिर्फ याद न किया जाए, बल्कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाए। यह पदयात्रा जनता के मुद्दे उठाने के साथ नेताजी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगी।

जन-जन तक पहुंचे समाजवादी विचारधारा

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि, नेताजी ने समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाकर गरीब, किसान और वंचित समाज को राजनीति में सम्मान और भागीदारी दिलाई। आज पीडीए की एकजुटता वक्त की जरूरत है। भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की दिक्कतें और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल बार-बार सामने आ रहे हैं। पदयात्रा इन्हीं सवालों को लेकर पूरे जिले में जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हर गांव और हर बूथ तक समाजवादी विचारधारा और पीडीए के अधिकारों की आवाज पहुंचाना है।

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि नेताजी की राजनीति सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही। आज देश को नफरत और बंटवारे की नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय की जरूरत है। यह पदयात्रा समाज को जोड़ने, संविधान की रक्षा करने और पीडीए की आवाज बुलंद करने का काम करेगी।

समाजवादी आंदोलन को मिलेगी नई दिशा

पूर्व विधायक विजय पाल सिंह और हरीश लखा ने कहा कि, नेताजी का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने किसानों को सम्मान, नौजवानों को अवसर और कमजोर वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने का काम किया। आज उन्हीं वर्गों के सामने महंगाई, बेरोजगारी और अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हैं। यह पदयात्रा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा देने का काम करेगी।

कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव राजकुमार पाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, बृजेंद्र पटेल, प्रमोद यादव एडवोकेट, प्रमोद बिष्ट, जितेंद्र मुंडे, रहीस मियां अब्बासी, प्रदीप मौर्य, संजीव यादव दन्नू, पन्ना लाल साहू, हसनैन खा, अमित राज सिंह यादव, राजेश मौर्य, मोहित सक्सेना, अरविंदर सिंह बेदी, विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव, निर्भय सिंह यादव, भद्रासेन गंगवार, चंद्रसेन सागर, इंद्रपाल सागर, केप्टन ब्रजेंद्र माथुर, कल्पना सागर, शालिनी सिंह, जमुना प्रसाद मौर्य, अंशु गंगवार, परवेज यार खां, कप्तान यादव, रविंद्र यादव, राजेश यादव, स्वदेश यादव, ओमप्रकाश डायरेक्टर, रिंकू प्रधान, भूदेव शर्मा, तेजस प्रधान, डब्बू प्रधान, रामनाथ, ओमपाल प्रजापति प्रधान, प्रवीण पाल, राकेश गुप्ता सहित हजारों की संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि, पदयात्रा सीएएस इंटर कॉलेज से शुरू होकर बक्सरिया, साहूकारा और कोतवाली के सामने से गुजरी। इसके बाद बीसलपुर रोड, मोहल्ला मिर्धान, मोहल्ला ऊंचा और मोहल्ला परा होते हुए बिजलीघर वाली गली से शांति नगर पहुंची। वहां से गेसगंज होकर नौगामा, ततारपुर और बंजरिया में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के आवास पर इसका समापन हुआ।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें