रविवार, 22 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें किसान की मौत से बहेड़ी में तनाव, पूर्व कुलपति समेत पांच के खिलाफ तहरीर, शव रखकर थाने के घेराव का ऐलान करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो
बरेली

बरेली पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, हवाई हमले से बचाव की तैयारियों को परखा गया

बरेली पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस ने शाम 6 बजे से 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल किया। हवाई हमले जैसी स्थिति में बचाव और आपातकालीन तैयारियों को परखा गया।

बरेली पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, हवाई हमले से बचाव की तैयारियों को परखा गया
बरेली पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल
1 मिनट में पढ़ें

बरेली। बरेली में हवाई हमले जैसे आपातकालीन हालात से निपटने की तैयारियों की जांच के लिए पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल किया गया। सिविल डिफेंस बरेली की तरफ से कराए गए इस अभ्यास में संकट की घड़ी में बचाव और सुरक्षा के तौर-तरीकों का प्रदर्शन किया गया।

मॉकड्रिल के अंतर्गत शाम 6 बजे से 6 बजकर 10 मिनट तक यानी पूरे 10 मिनट के ब्लैकआउट का अभ्यास कराया गया। इस दौरान आम लोगों से अपील की गई थी कि, वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखें।

अभ्यास के दौरान हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने, रोशनी को बाहर जाने से रोकने और आपातकालीन बचाव इंतजामों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

इस मॉकड्रिल का मकसद एयर रेड अलर्ट सिस्टम, ब्लैकआउट व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों का आकलन करना रहा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें