रविवार, 22 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें किसान की मौत से बहेड़ी में तनाव, पूर्व कुलपति समेत पांच के खिलाफ तहरीर, शव रखकर थाने के घेराव का ऐलान करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो
बरेली

किसान की मौत से बहेड़ी में तनाव, पूर्व कुलपति समेत पांच के खिलाफ तहरीर, शव रखकर थाने के घेराव का ऐलान

12 एकड़ जमीन के विवाद में जान देने वाले भगवान सिंह के परिजन तीन मांगों पर अड़े, जमीन वापस दिलाने और डेढ़ करोड़ रुपये मुआवजे की मांग; पांच थानों की पुलिस तैनात, एसएसपी ने बहेड़ी में डाला डेरा

किसान की मौत से बहेड़ी में तनाव, पूर्व कुलपति समेत पांच के खिलाफ तहरीर, शव रखकर थाने के घेराव का ऐलान
5 मिनट में पढ़ें

बरेली। बहेड़ी के पचपेड़ा गांव में किसान भगवान सिंह की मौत के बाद जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। परिवार का आरोप है कि 12 एकड़ जमीन का कथित फर्जी बैनामा कराकर उनका मालिकाना हक छीन लिया गया था। इसी विवाद और लगातार मिल रहे दबाव से परेशान होकर भगवान सिंह ने आत्मघाती कदम उठाया।

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, विवादित जमीन वापस दिलाने और शासन से डेढ़ करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिवार ने रविवार सुबह शव लेकर बहेड़ी थाने पहुंचने और घेराव करने का एलान किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पांच थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। एसएसपी अनुराग आर्य समेत वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, अंतिम संस्कार से इनकार

शनिवार सुबह करीब दस बजे किसान भगवान सिंह (55) के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब ढाई बजे शव पचपेड़ा गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सिख समुदाय के लोग उनके घर पहुंच गए। परिजनों ने शव घर में रखकर अपनी मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला किया।

मृतक के बेटे भाग सिंह और साले गुरमुख सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जिलाधिकारी और एसएसपी से बातचीत हुई थी। परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया गया था, लेकिन शनिवार तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से उनकी नाराजगी बढ़ गई। परिजनों का कहना है कि जब तक नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता और जमीन विवाद के समाधान की दिशा में कार्रवाई नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

12 एकड़ जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप, डेढ़ करोड़ मुआवजे की मांग

परिवार के मुताबिक, भगवान सिंह ने करीब 12 एकड़ जमीन रजिस्ट्री कराकर खरीदी थी। आरोप है कि बाद में धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा दूसरे लोगों के नाम करा दिया गया और राजस्व अभिलेखों में दाखिल-खारिज भी करा लिया गया। इसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों का दावा है कि जमीन पर अधिकार को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे भगवान सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

परिवार ने सुसाइड नोट में नामजद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही विवादित 12 एकड़ जमीन का मालिकाना हक वापस दिलाने और शासन से डेढ़ करोड़ रुपये आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है। हालांकि, बैनामे की वैधता और जमीन के वास्तविक मालिकाना हक का निर्धारण संबंधित दस्तावेजों और जांच के आधार पर ही हो सकेगा।

भाजपा और किसान संगठनों के नेताओं का जमावड़ा, पांच थानों की फोर्स तैनात

भगवान सिंह की मौत के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी गरमा गया है। मृतक के बहनोई और उत्तराखंड के भाजपा नेता सुखदेव सिंह नामधारी परिवार की ओर से मांगें उठा रहे हैं। किसान संगठनों के पदाधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं का भी गांव पहुंचना जारी है। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

बहेड़ी के अलावा शेरगढ़, शीशगढ़, भोजीपुरा और देवरनिया थानों की पुलिस को भी गांव में तैनात किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बहेड़ी थाने में डेरा डाल रखा है। एसपी सिटी, एसपी उत्तरी और एडीएम प्रशासन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके के हालात पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस की प्राथमिकता गांव में शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने की है।

ससुर की चेतावनी, रविवार को शव लेकर थाने पहुंचने का एलान

मृतक के ससुर भगत सिंह ने सिख संगत के बीच आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि तहरीर के आधार पर पूर्व कुलपति समेत अन्य नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो रविवार सुबह सिख समाज के लोगों को एकत्र कर बहेड़ी थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होंने थाने के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन करने का एलान भी किया।

भगत सिंह ने मांगें पूरी नहीं होने पर परिवार के सदस्यों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी। उनके इस बयान के बाद पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों के सामने एक ओर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर परिवार को समझाकर अंतिम संस्कार कराने और उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने की जिम्मेदारी भी है।

शासन को भेजी रिपोर्ट, निर्देश मिलने के बाद होगी कार्रवाई

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति जैसे उच्च पद पर आसीन व्यक्ति का नाम भी शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी शासन स्तर पर भेजी गई है। वहां से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें