सोमवार, 23 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
बरेली

बड़ा हादसा टला: बरेली के चौबारी मेले में सिलेंडर में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू

बरेली के रामगंगा चौबारी मेले में रविवार शाम खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। अग्निशमन यूनिट ने समय रहते आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं हुई।

बड़ा हादसा टला: बरेली के चौबारी मेले में सिलेंडर में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू
चौबारी मेले में लगी आग को बुझाते फायर यूनिट के कर्मचारी
2 मिनट में पढ़ें

टेंट के बाहर खाना बना रहा था युवक, तभी भड़की आगघरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से मेले में मची अफरा-तफरी

बरेली। रामगंगा चौबारी मेले में रविवार शाम खाना बनाते समय एक घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही मेले में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात अग्निशमन यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

तत्परता से बुझाई आग

अग्निशमन विभाग के अनुसार, रविवार 22 नवंबर को शाम करीब 7:12 बजे थाना सुभाषनगर क्षेत्र के रामगंगा चौबारी मेले में गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मेले में सीएनजी पेट्रोल पंप पर तैनात अग्निशमन यूनिट को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अभिषेक पटेल पुत्र महेश कुमार निवासी ग्राम पूरनापुर, थाना बिथरी चैनपुर अपने टेंट के बाहर खाना बना रहे थे। इसी दौरान उनके घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग को बढ़ता देख तत्काल अग्निशमन टीम ने मोर्चा संभाला और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया।

नहीं हुई कोई जनहानि

आग बुझाने के बाद अग्निशमन टीम अपनी ड्यूटी पर वापस लौट गई। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार के मुताबिक, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से मेले में बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें