'हुनर वालों का रोजगार कोई नहीं छीन सकता', पीएम मोदी ने गिनाया स्किल का महत्व
लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हुनर वालों का रोजगार कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने IIT-ITI को देश की संपत्ति बताया और सोना कम खरीदने की अपील का भी जिक्र किया।
लखनऊ में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को PM ने किया संबोधित
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट की अहमियत पर जोर दिया। खुद को उत्तर प्रदेश का सांसद बताते हुए उन्होंने कहा कि देशभर से आए युवाओं का स्वागत करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोट-पैंट पहनकर चलने वालों से ज्यादा मांग हुनर वालों की होगी।
IIT और ITI दोनों देश की संपत्ति
'लोगों ने मेरी बात मानी, सोने के दाम गिरे" प्रधानमंत्री ने बताया कि, एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि बहुत जरूरी न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें। उन्होंने इसकी तुलना लाल बहादुर शास्त्री की उस अपील से की, जब उन्होंने देशवासियों से एक वक्त का भोजन छोड़ने को कहा था और पूरे देश ने उसे माना था। मोदी ने कहा, देश का चरित्र आज भी वैसा ही है। उनके मुताबिक लोगों ने सोना कम खरीदा, जिससे दाम गिरे और अब लोग उन्हें बता रहे हैं कि सलाह मानने से उनके पैसे बच गए।
IIT और ITI दोनों देश की संपत्ति प्रधानमंत्री ने बताया कि सुबह दिल्ली से निकलकर वे पश्चिम बंगाल गए थे, जहां उनका पहला कार्यक्रम आईआईटी में था। उन्होंने कहा कि, जिस उत्साह के साथ वे आईआईटी के छात्रों के बीच गए थे, उसी उमंग के साथ आज आईटीआई के छात्रों के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि, उनके लिए आईआईटी और आईटीआई, दोनों ही देश की असली संपत्ति, सामर्थ्य और भविष्य हैं। आईटीआई में सीखा गया हुनर अब विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है।
आक्रांताओं और अंग्रेजों ने कौशल व्यवस्था को किया कमजोर
आक्रांताओं और अंग्रेजों पर निशाना भारत की कौशल व्यवस्था के कमजोर होने के लिए इतिहास को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, जब आक्रांता भारत आए, तो देश स्वर्णिम युग में था और दुनिया के लिए आकर्षण के साथ ईर्ष्या का केंद्र भी था।
उन्होंने दावा किया कि, आक्रांताओं ने सबसे पहले हुनर पर चोट की और बेहतरीन चीजें बनाने वाले कारीगरों के अंगूठे तक कटवा दिए गए, क्योंकि वे जानते थे कि हाथों का यही कौशल भारत को समृद्ध बना रहा है। उन्होंने कहा कि बाद में अंग्रेजों ने तरीका बदला और ऐसी शिक्षा व्यवस्था थोपी, जिसने कौशल आधारित प्रणाली को कागजी क्लर्क बनाने तक सीमित कर दिया।
IIT के छात्रों के बराबर मिलगा ITI के छात्रों को सम्मान
उनके अनुसार अंग्रेजों ने भारत का कौशल तबाह कर अपने यहां उद्योग बढ़ाए। ITI को लेकर सोच बदलने का संकल्प प्रधानमंत्री ने समाज की मानसिकता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, आज हालात ऐसे हैं कि बच्चा आईटीआई में दाखिला ले तो माता-पिता रिश्तेदारों को बताने से हिचकते हैं। मोदी ने कहा कि उन्होंने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया है और जितना सम्मान आईआईटी के छात्रों को मिलता है, उतना ही सम्मान आईटीआई के छात्रों को भी मिलेगा।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं







