रविवार, 22 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें किसान की मौत से बहेड़ी में तनाव, पूर्व कुलपति समेत पांच के खिलाफ तहरीर, शव रखकर थाने के घेराव का ऐलान करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो
एजुकेशन

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष टीईटी (Special TET 2026) का परिणाम जारी। प्राथमिक में 15,159 और उच्च प्राथमिक में 23,743 अभ्यर्थी सफल हैं।

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र
सांकेतिक इमेज: सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

प्रयागराज: बेसिक शिक्षा विभाग में काम कर रहे शिक्षकों के लिए हुई विशेष टीईटी (Special TET) परीक्षा का नतीजा आ गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यह परिणाम शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 को जारी किया गया।

कितने शिक्षक पास हुए?

  • प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): कुल 50,666 शिक्षकों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 15,159 शिक्षक पास हुए हैं।
  • उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): कुल 43,015 शिक्षकों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,743 शिक्षक पास हुए हैं।

कब और कहाँ हुई थी परीक्षा?

यह लिखित परीक्षा 03 नवम्बर 2026 को दो पालियों में हुई थी। इसके लिए प्रदेश के 6 शहरों—प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

प्रमाण-पत्र कैसे मिलेगा?

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि जो शिक्षक पास हुए हैं, उनके प्रमाण-पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

  • वेबसाइट से डाउनलोड करें: पास हुए शिक्षक आयोग की वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • डिजिलॉकर पर भी मिलेगा: बहुत जल्द यह प्रमाण-पत्र डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी मिलने लगेगा।
विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें