शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
एजुकेशन

Jamia Jobs 2026: जामिया मिलिया में आज से भर्ती शुरू, 10वीं पास से लेकर मास्टर्स डिग्रीधारक करें आवेदन

Jamia Jobs 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में ग्रुप A, B और C के कुल 85 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं, ITI से लेकर मास्टर्स डिग्रीधारक उम्मीदवार 12 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jamia Jobs 2026: जामिया मिलिया में आज से भर्ती शुरू, 10वीं पास से लेकर मास्टर्स डिग्रीधारक करें आवेदन
Jamia Image By: social Media
3 मिनट में पढ़ें

नई दिल्लीः जामिया मिलिया इस्लामिया में आए दिन अलग-अलग नॉन टीचिंग पदों पर भी बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. अभी यूनिवर्सिटी ग्रुप ए, बी और सी के कुल 85 खाली पदों पर भर्ती कर रहा है. इसमें उम्मीदवारों 10वीं, 12वीं पास और आईटीआई से लेकर मास्टर्स डिग्री और एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स तक के आवेदन कर सकते हैं. यह आवेदन ऑनलाइन है जो 12 नवंबर से शुरू हो गई है. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स..

जामिया मिलिया इस्लामिया में भर्ती की प्रक्रिया क्या है?

  • सबसे पहले नोटिफिकेशन जारी हुआ है जो 10 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया.
  • आप ऑनलाइन आवेदन आज यानी 12 नवंबर 2026 से कर सकते हैं.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 11 दिसंबर 2026 को तय की गई है.
  • आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की तिथि- 21 दिसंबर 2026 रखी गई है.
  • इसमें उम्मीदवारों की आयु और योग्यता की गणना के लिए कट ऑफ डेट- 11 दिसंबर 2026 है.

कितने पोस्ट पर भर्ती हो रही है?

  • इसमें कुल 85 पद पर भर्ती निकाले गए हैं. जिसमें असिस्टेंट रजिस्टार के 3 पद हैं.
  • सेक्शन ऑफिसर के 4 पद
  • असिस्टेंट के 3 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क के 10 पद
  • हिंदी टाइपिस्ट के 2 पद
  • उर्दू टाइपिस्ट के 4 पद
  • अकाउंटेंट-असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर के 4 पद
  • इलेक्ट्रीशियन के 5 पद
  • प्लंबर के 3 पद
  • कारपेंटर के 5 पद
  • वायरमैन के 3 पद
  • बेलदार के 6 पद
  • मेट के 6 पद
  • फार्मासिस्ट के 3 पद
  • ड्रेसर के 2 पद
  • चेयर साइड अटेंडेंट के 3 पद
  • हॉर्टिकल्चर के 2 पद शामिल है.


जानिए क्या है आवेदन फीस?

  • अगर दिव्यांग उम्मीदवार आवेदन भर्ती है तो उसकी शुल्क से पूरी तरह छूट है.
  • ग्रुप ए में जनरल, ओबीसी के लिए 1000 रुपये
  • एससी, एसटी के लिए 500 रुपये फीस
  • ग्रुप बी और सी के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये फीस
  • एसी, एसटी के लिए 350 रुपये

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

  • 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई डिप्लोमा और ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं.

ये हैं आयु सीमा

  • कई सारी पदों पर आयु सीमा 40 वर्ष है
  • आंतरिक ऑडिट अधिकारी और इंजीनियर पदों के लिए आयु सीमा 56 साल

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jobs.jmi.ac.in पर जाएं.
  • उसमें संबंधित पद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ फॉर्म भरें. 
  • जिसमें मांगी गई जरूरी जानकारी को भरें.
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फीस दें.
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक करें.
  • आप अपने 10वीं, 12वीं ग्रेजुएशन, एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र और कैटेगरी जैसी डॉक्यूमेंट की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न जरूर करें. इसके बाद लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से पोस्ट एप्लाइड फॉर विज्ञापन नंबर 02/2025-26 (NT) dated 02.12.2025 जरूर लिखें और इसे स्पीड पोस्ट, कूरियर या पर्सनल से 21 दिसंबर 2026 से पहले अनूभाग में भेज दें.
विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें