शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
एजुकेशन

देश की पहली महिला IPS किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, NCTE ने बनाया राष्ट्रीय मेंटर

देश की पहली महिला IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने राष्ट्रीय मेंटर के रूप में शामिल किया है। वह MITRA पहल के तहत ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों को मार्गदर्शन देंगी।

देश की पहली महिला IPS किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, NCTE ने बनाया राष्ट्रीय मेंटर
3 मिनट में पढ़ें

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी को शिक्षा के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने उन्हें राष्ट्रीय मेंटर के रूप में शामिल किया है। इस पहल के माध्यम से वह देशभर के शिक्षकों को ऑनलाइन संवाद के जरिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन देंगी। इसका उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षण कौशल, व्यावसायिक दक्षता और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार करना है।

किरण बेदी को यह जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय की 'मेंटरिंग इनिशिएटिव फॉर टीचिंग, रिसर्च एंड असेसमेंट' (MITRA) पहल के तहत दी गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के शिक्षकों को अनुभवी शिक्षाविदों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित हस्तियों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इस पहल से जुड़ने पर किरण बेदी ने कहा कि यह सेवानिवृत्त अधिकारियों, अनुभवी पेशेवरों और वरिष्ठ शिक्षाविदों के लिए अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से समाज में योगदान देने का एक विश्वसनीय मंच है। उन्होंने शिक्षकों को केंद्र में रखकर तैयार की गई इस पहल की सराहना भी की।

देश की पहली महिला IPS अधिकारी बनी थीं किरण बेदी

डॉ. किरण बेदी का नाम भारतीय पुलिस सेवा के इतिहास में खास स्थान रखता है। वर्ष 1972 में IPS में शामिल होकर वह देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी थीं। अपने पुलिस करियर के दौरान उन्होंने नारकोटिक्स अधिकारी से लेकर आतंकवाद से जुड़े मामलों तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। जेल सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान को भी काफी सराहा गया।वर्ष 2003 में वह संयुक्त राष्ट्र में नागरिक पुलिस सलाहकार के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला और पहली भारतीय बनीं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2016 से 2021 तक पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

शिक्षा और सामाजिक कार्यों में भी अहम योगदान

किरण बेदी सामाजिक कार्यों के लिए नवज्योति और इंडिया विजन फाउंडेशन नाम से दो संस्थाएं भी चलाती हैं। इन संगठनों के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा, साक्षरता, सामाजिक विकास और कैदियों के पुनर्वास जैसे क्षेत्रों में काम किया जाता है। उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। पुलिस सेवा में आने से पहले किरण बेदी एक कुशल टेनिस खिलाड़ी भी थीं।

उन्होंने कई एशियाई चैंपियनशिप में जीत हासिल की। उनकी शैक्षणिक योग्यताओं में अंग्रेजी में स्नातक, राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर, कानून की डिग्री और नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं घरेलू हिंसा के विषय में पीएचडी शामिल है। शिक्षा, पुलिस सेवा और सामाजिक कार्यों में लंबे अनुभव के बाद अब राष्ट्रीय मेंटर के रूप में उनकी नई भूमिका शिक्षकों को मार्गदर्शन देने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें