रविवार, 22 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें किसान की मौत से बहेड़ी में तनाव, पूर्व कुलपति समेत पांच के खिलाफ तहरीर, शव रखकर थाने के घेराव का ऐलान करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो
उत्तराखंड

Bank Holiday 20 November 2026: शुक्रवार को उत्तराखंड में बंद रहेंगे बैंक, जानें यूपी-दिल्ली का हाल

Bank Holiday 20 November 2026: इगास-बग्वाल पर्व के चलते शुक्रवार को उत्तराखंड में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी।

Bank Holiday 20 November 2026: शुक्रवार को उत्तराखंड में बंद रहेंगे बैंक, जानें यूपी-दिल्ली का हाल
Bank Holiday-social media
2 मिनट में पढ़ें

अगर आप शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक की छुट्टियों की जानकारी जरूर हासिल कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, कल कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुले रहेंगे या छुट्टी रहेगी।

बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और विशेष अवसरों के आधार पर तय की जाती हैं। इसलिए जरूरी नहीं कि जिस दिन एक राज्य में बैंक बंद हों, उसी दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हों। इस खबर में जानिए 20 नवंबर को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और इसके पीछे क्या वजह है। बैंक जाने से पहले RBI की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।

उत्तराखंड में कल बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को उत्तराखंड में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इगास-बग्वाल पर्व के अवसर पर राज्य में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। इसके चलते सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। इस छुट्टी के कारण भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा।

त्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को उत्तराखंड को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज पर छुट्टी का असर नहीं पड़ेगा। इन राज्यों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और अन्य सरकारी व निजी बैंकों की शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों के कामकाज होंगे। ऐसे में बैंक से जुड़ा जरूरी काम कराने वाले ग्राहक निर्धारित बैंकिंग समय के अनुसार अपनी नजदीकी शाखा जा सकते हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें