सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
बरेली

उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन में संगठन का विस्तार, मनमोहन सिंह तनेजा बने प्रदेश सचिव

उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन (रजि.) ने संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश में फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। रविवार, 15 नवंबर को मिनी बाईपास स्थित नाइस जिम में संगठन का सम्मान एवं विस्तार समारोह आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन में संगठन का विस्तार, मनमोहन सिंह तनेजा बने प्रदेश सचिव
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन (रजि.) ने संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश में फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। रविवार, 15 नवंबर को मिनी बाईपास स्थित नाइस जिम में संगठन का सम्मान एवं विस्तार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए मनमोहन सिंह तनेजा को प्रदेश सचिव और अमीर कुरैशी को बरेली मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसके अलावा अशोक सिंह (शेरगढ़) को मंडल सचिव, डॉ. अवसार अहमद को तहसील नवाबगंज अध्यक्ष तथा असमा खान (चंदू) को जिला बरेली का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया। समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ संगठन के निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार ड्रेस और टाई पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से संगठन को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर अशोक चौधरी, अब्दुल आलिम, मोहम्मद कमर आलम सिद्दीकी, मोमिन खान, हाजी परवेज, अमित चौहान, इमरान खान, प्रकाश मुखर्जी, एडवोकेट परवेज हुसैन, भीम मनोहर, सोनू कश्यप, हसीन रजा, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अयान, आरिफ खान, मोहम्मद यामीन और अहमद रजा घोषी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें