शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
बरेली

बरेली में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत, लाल फाटक के पास सड़क किनारे मिला शव

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र रामगंगा मेला देखने गया था। देर रात वह लाल फाटक के पास आर्या अस्पताल के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला।

बरेली में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत, लाल फाटक के पास सड़क किनारे मिला शव
2 मिनट में पढ़ें

Bareilly News: बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र रामगंगा मेला देखने गया था। देर रात वह लाल फाटक के पास आर्या अस्पताल के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

दोस्तों के साथ मेला देखने गया था छात्र

मृतक की पहचान रामा आश्रम कॉलोनी निवासी अंशित कुमार सक्सेना के रूप में हुई है। उसके पिता अमित कुमार सक्सेना के मुताबिक, अंशित डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वह शाम करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से रामगंगा मेला देखने निकला था। उसके साथ तीन-चार दोस्त भी थे।

सड़क किनारे पड़ा मिला, पास में खड़ी थी बाइक

परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे मेला देखने के बाद अंशित घर लौट रहा था। इसी दौरान लाल फाटक के पास आर्या अस्पताल के नजदीक वह सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी मोटरसाइकिल भी पास में खड़ी थी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अंशित को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें