शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
बरेली

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बिखरी रंगों की छटा, धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव ‘विवित्सा-2026’

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘विवित्सा-2026’ धूमधाम से मना। ‘कलैएडोस्कोप’ थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं और मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व पुरस्कार मिले।

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बिखरी रंगों की छटा, धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव ‘विवित्सा-2026’
माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
5 मिनट में पढ़ें

बरेली। रंगों की विविधता, प्रतिभाओं की चमक और उपलब्धियों के उत्सव के रूप में माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘विवित्सा-2026’ यादगार बन गया। आज शुक्रवार को आयोजित इस समारोह की थीम "कलैएडोस्कोप – रंगों का अद्भुत संसार" रही। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अलग-अलग रंगों की खासियत, उनसे जुड़ी भावनाओं और जीवन में उनके महत्व को दर्शाया।

अतिथियों का हुआ स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में बरेली के जिलाधिकारी, आईएएस अविनाश सिंह जी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल तनवीर अहमद सिद्दीकी थे। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता जया भट्टाचार्य, शिवांगी देवांग (मिसेस टूरिज्म ग्लोब 2018) और मिस श्रद्धा सक्सेना के साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशिका चंदना अग्रवाल, निदेशिका डॉ. सौदामिनी अग्रवाल, निदेशक आर्यमन अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

नृत्य प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। सफेद, हरे, भूरे, नीले, गुलाबी, बैंगनी, स्लेटी, काले, लाल, नारंगी और पीले रंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य और संगीत के माध्यम से हर रंग की अपनी अलग पहचान और भावनात्मक अभिव्यक्ति को जीवंत किया गया।

समापन ‘कलैएडोस्कोप’ की भव्य फिनाले प्रस्तुति से हुआ, जिसमें अलग-अलग रंगों और संस्कृतियों का सुंदर मेल दिखाई दिया।

पुरस्कृत किए गए बच्चे

विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन और नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के लिए कई पुरस्कार दिए गए। 18 विद्यार्थियों को गुड अटेंडेंस अवॉर्ड, 6 विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार, 75 विद्यार्थियों को प्रशंसा पुरस्कार और 10 अभिभावकों को पेरेंट्स अवॉर्ड से नवाजा गया। अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 12 विद्यार्थियों को विषय दक्षता पुरस्कार मिले। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत प्रमाणपत्र और पुस्तक भेंट की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने सत्र 2025-26 के कक्षा टॉपर्स को छात्रवृत्ति भी दी। हर छात्रवृत्ति में 5,000 रूपये की नकद राशि और व्यक्तिगत प्रमाणपत्र शामिल था। रामपुर गार्डन शाखा से कक्षा प्रथम के आहिल अजहर अंसारी, कक्षा द्वितीय की रेयांशी अग्रवाल और कक्षा तृतीय के पाक्ष अग्रवाल को यह सम्मान मिला। शिव गार्डन शाखा से कक्षा प्रथम के हरीश मक्कड़, कक्षा द्वितीय की आर्या अग्रवाल, कक्षा तृतीय के शयन बनर्जी, कक्षा चतुर्थ के अक्षत सैनी, कक्षा पंचम के कुशाग्र अग्रवाल, कक्षा षष्ठम की शिंजिनी अग्रवाल, कक्षा सप्तम की अवनिका मिश्रा, कक्षा अष्टम की आन्वी गुलाटी तथा कक्षा नवम के युवांश शर्मा और आदित्य अग्रवाल को छात्रवृत्ति दी गई।

11,000 रुपए की नकद राशि प्रदान की

विशिष्ट पुरस्कारों की श्रृंखला में मनोरमा अग्रवाल अवॉर्ड फॉर एक्सेम्प्लरी डिसिप्लिन जूनियर वर्ग में कक्षा आठ की वैष्णवी कपूर और विशेष गोयल को मिला। सीनियर वर्ग में यह पुरस्कार कक्षा ग्यारह की वैष्णवी नागर और संकेत कंचन को प्रदान किया गया। प्रत्येक विजेता को 11,000 रुपए की नकद राशि और व्यक्तिगत प्रमाणपत्र दिया गया।

रानी स्मृति एक्सीलेंस अवॉर्ड कक्षा बारह के खुशाल चंदानी को मिला, जिसमें 10,000 रूपये की नकद राशि, ट्रॉफी और व्यक्तिगत प्रमाणपत्र शामिल थे। अरुणिमा जैन अवॉर्ड फॉर मेरिट कक्षा बारह की भव्या अग्रवाल को 11,000 रूपये और व्यक्तिगत प्रमाणपत्र के साथ दिया गया। एम.डी. अग्रवाल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस कक्षा बारह के नमन खंडेलवाल को 15,000 रूपये और व्यक्तिगत प्रमाणपत्र के साथ मिला। वहीं, प्रतिष्ठित चतुर भुज अग्रवाल स्क्रॉल ऑफ ऑनर कक्षा बारह की आशना चावला को 20,000 रूपये की नकद राशि और व्यक्तिगत प्रमाणपत्र के साथ सौंपा गया।

बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणामों में अहम भूमिका निभाने वाले कक्षा दसवीं और बारहवीं के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं के बोर्ड टॉपर्स उत्कर्षी अग्रवाल, आदि कुलश्रेष्ठ और कक्षा बारहवीं की टॉपर अधि श्री स्वस्तिका मिश्रा को विद्यालय प्रबंधन ने 21-21 हजार रूपये नकद राशि देकर सम्मानित किया।

शिवांगी देवांग को मिला श्रीचतुरभुज अग्रवाल नागरिक सम्मान

समारोह में प्रतिष्ठित सम्मानों का वितरण भी खास रहा। ‘मिसेज टूरिज्म ग्लोब-2018’ शिवांगी देवांग को श्री चतुर भुज अग्रवाल नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। सर्वोच्च न्यायालय की प्रतिष्ठित अधिवक्ता श्रद्धा सक्सेना को विशिष्ट सम्मान से अलंकृत किया गया।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति, विशिष्ट अतिथि कर्नल तनवीर अहमद सिद्दीकी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और सेलिब्रिटी गेस्ट जया भट्टाचार्य की मौजूदगी ने समारोह की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से सामने रखने वाला रहा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें