शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, एडीजी रमित शर्मा का लखनऊ तबादला

प्रवीण कुमार बने बरेली जोन के नए एडीजी, मोहित अग्रवाल को प्रयागराज और लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की कमान; मुरादाबाद-अयोध्या के एसएसपी भी बदले, 28 आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, एडीजी रमित शर्मा का लखनऊ तबादला
5 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और परिक्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। इस फेरबदल में बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा को लखनऊ जोन भेजा गया है। उनकी जगह लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में पुलिस आयुक्त वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के साथ कई परिक्षेत्रों के डीआईजी भी शामिल हैं। मुरादाबाद और अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की भी अदला-बदली की गई है। शासन की ओर से जारी सूची में कुल 28 अधिकारियों के नाम हैं। इनमें तीन अधिकारियों के पूर्व में जारी तबादला आदेश निरस्त कर नई तैनाती दी गई है।

रमित शर्मा अब संभालेंगे लखनऊ जोन की जिम्मेदारी

बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा (1999 बैच) का तबादला लखनऊ जोन कर दिया गया है। वह अब तक बरेली जोन में एडीजी के पद पर तैनात थे। उनकी जगह प्रवीण कुमार (2001 बैच) को बरेली जोन का नया एडीजी बनाया गया है। प्रवीण कुमार इससे पहले लखनऊ जोन में एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस बदलाव से बरेली जोन में पुलिस प्रशासन की कमान अब नए अधिकारी के हाथों में होगी।

मोहित अग्रवाल प्रयागराज के पुलिस आयुक्त बने

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल (1997 बैच) को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया (1998 बैच) को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है। वहीं, लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस (2008 बैच) को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त बदले

गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह (2000 बैच) को गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ (2005 बैच) को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों की तैनाती में अदला-बदली की गई है।

मुरादाबाद और अयोध्या के कप्तान बदले

मुरादाबाद और अयोध्या में भी पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर (2013 बैच) को मुरादाबाद का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल (2015 बैच) को अयोध्या भेजा गया है। दोनों जिलों में अब नए कप्तान पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चार परिक्षेत्रों में डीआईजी की नई तैनाती

शासन ने डीआईजी स्तर पर भी बदलाव किए हैं। अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रभाकर चौधरी (2010 बैच) को लखनऊ परिक्षेत्र भेजा गया है। सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह (2011 बैच) को आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय (2011 बैच) को अलीगढ़ भेजा गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश की तकनीकी सेवाओं में तैनात डीआईजी आशीष तिवारी (2012 बैच) को सहारनपुर परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है।

बरेली के आकाश तोमर को मुरादाबाद भेजा

तबादला सूची में बरेली में तैनात आईपीएस अधिकारी आकाश तोमर (2013 बैच) का भी नाम है। वह आठवीं वाहिनी पीएसी, बरेली में सेनानायक के पद पर तैनात थे। उन्हें मुरादाबाद स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर पुलिस अकादमी में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद की 23वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार-I को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), लखनऊ में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

पीएसी और अन्य इकाइयों में भी फेरबदल

शासन ने पीएसी, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, जीआरपी, कारागार प्रशासन और अभिसूचना इकाई में भी अधिकारियों की तैनाती बदली है। 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा के सेनानायक नरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), सीतापुर का एसपी बनाया गया है। वाराणसी की 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ में एसपी बनाया गया है। गोंडा की 30वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ में एसपी नियुक्त किया गया है।

प्रयागराज की 42वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिनके पास कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी था, उन्हें अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ में एसपी बनाया गया है। आजमगढ़ की 20वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला को पीटीएस, गोरखपुर का एसपी बनाया गया है। झांसी की 33वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा को यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, लखनऊ में एसपी नियुक्त किया गया है।

कई अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

गौतमबुद्धनगर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात सुनीति को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में एसपी बनाया गया है। कानपुर नगर के डीसीपी दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। प्रयागराज के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर में डीसीपी बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

तीन अधिकारियों के पहले जारी तबादले निरस्त

तबादला सूची में तीन अधिकारियों के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश भी निरस्त किए गए हैं। इनमें पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमावत शामिल हैं। पुनीत द्विवेदी का लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नीतू का वाराणसी से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर हुआ स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। वहीं, अमित कुमावत का लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें आगरा पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।

इस तरह प्रदेश में पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पीएसी और अन्य पुलिस इकाइयों तक व्यापक फेरबदल किया गया है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें