शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें CM Yogi Balrampur Visit: आज से दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
देश

Weather Update: क्या बरेली-UP में बढ़ेगी ठिठुरन? जानिए दिल्ली-NCR समेत दक्षिण भारत के मौसम का हाल

26 November 2026 Weather Update: बरेली और यूपी में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली-NCR में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं दक्षिण भारत समेत देशभर के मौसम का हाल।

Weather Update: क्या बरेली-UP में बढ़ेगी ठिठुरन? जानिए दिल्ली-NCR समेत दक्षिण भारत के मौसम का हाल
Weather Update- image by: social media
2 मिनट में पढ़ें

26 November 2026 Weather Update: नवंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है। इसी के साथ बरेली समेत देश में कई जगहों पर ठंड का असर भी देखने को मिल रहा है। बरेली में सुबह हल्की धुंध के साथ ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। चलिए जानते हैं आज का मौसम।

बरेली में क्या ठंड बढ़ेगी?

बरेली में 26 नवंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है। लेकिन दिसंबर शुरू होते ही ठंड के साथ-साथ कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी बरेली में सुबह हल्की धुंध छाई रहती है और दिन में आसमान साफ रहता है। इसी के साथ बरेली में अभी हल्की ठंड रहेगी, साथ ही अगले महीने से ठंड शुरू होने की उम्मीद है।

यूपी के कई जिलों में मौसम रहेगा शुष्क?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लेकर कानपुर, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली समेत कई जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने वाला है। इन जिलों में अभी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध और रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में कोहरे की चेतावनी?

दिल्ली-NCR में सुबह के समय ठंड का असर देखने को मिल सकता है। जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 28 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहेगा। इसी के साथ दिल्ली के आसपास जगहों पर ठंड बढ़ना शुरू हो गया है।

कब पहाड़ी राज्यों में बढ़ेगी सर्दी?

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत कई इलाकों में सुबह के समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है। दिसंबर शुरू होते ही यहां कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट

एक तरह जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें