गुरुवार, 26 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल गुरुग्राम: एक कश पड़ेगा भारी, सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार Marriage Fraud Case: 15 शादियां करने वाला शातिर गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो से महिलाओं को करता था ब्लैकमेल वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन, बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड Gold-Silver Price Crash: ऐसा क्या हुआ कि सोना 2% और चांदी 5% टूट गई? जानिए बाजार का अगला बड़ा संकेत!
देश-दुनिया

China Spying: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की जासूसी कर रहा था चीन, गुजरात के ऊपर तैनात थीं 3 सैटेलाइट

China Spying: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने गुजरात के ऊपर तीन सैटेलाइट तैनात कर भारतीय सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों की निगरानी की। खुफिया रिपोर्ट में खुलासा।

China Spying: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की जासूसी कर रहा था चीन, गुजरात के ऊपर तैनात थीं 3 सैटेलाइट
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

China Spying: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन की ओर से भारत की निगरानी किए जाने का मामला सामने आया है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने गुजरात के ऊपर तीन सैटेलाइट तैनात कर रखे थे। इन सैटेलाइट्स के जरिए भारतीय सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने की आशंका

रिपोर्ट के अनुसार, चीन का मकसद पाकिस्तान को मदद पहुंचाना और उसे भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी उपलब्ध कराना था। इसके लिए अंतरिक्ष में मौजूद निगरानी सैटेलाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। इनकी नजर भारत के संवेदनशील सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर थी।

गुजरात के महत्वपूर्ण ठिकाने थे निगरानी के दायरे में

गुजरात सामरिक और रक्षा के लिहाज से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां कई सैन्य प्रतिष्ठान, बंदरगाह और ऊर्जा केंद्र मौजूद हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों की निगरानी को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। खुफिया रिपोर्ट में सामने आए इस घटनाक्रम ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था और चीन-पाकिस्तान के बीच संभावित सैन्य सहयोग को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि, सैटेलाइट से जुटाई गई जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा किए जाने की पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें