शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बढ़ी ठंड, धुंध की चादर में लिपटी डल झील, शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
उत्तर प्रदेश

Aaj Ka Mausam: आज कहां पड़ेगी बारिश और कहां छाएगा घना कोहरा? बरेली से लखनऊ तक मौसम का चौंकाने वाला अपडेट

Aaj Ka Mausam: आज 25 नवंबर 2026 को बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम? कहां पड़ेगी बारिश, कहां छाएगा घना कोहरा और किन राज्यों में बढ़ेगी ठंड? जानिए देशभर के मौसम का ताजा अपडेट।

Aaj Ka Mausam: आज कहां पड़ेगी बारिश और कहां छाएगा घना कोहरा? बरेली से लखनऊ तक मौसम का चौंकाने वाला अपडेट
Aaj Ka Mausam-image By: AI जनरेटेड
3 मिनट में पढ़ें

Aaj Ka Mausam: 25 नवंबर 2026 दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई सारे जगहों पर सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं कई राज्य में बारिश का भी अनुमान बना हुआ है। चलिए जानते हैं आज का बरेली से लेकर गोरखपुर तक मौसम कैसा रहेगा।

बरेली का मौसम

यूपी के बरेली में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां पर सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हो रही है। जबकि दोपहर में कड़क धूप हो रही है। हालांकि रात में मौसम बदल जा रहा है। जिससे ठंड बढ़ जा रही है। इसी के साथ बरेली में आज न्यूनतम तापमान 11°C और अधिकतम 24°C रहने का अनुमान है। लेकिन बरेली में अभी बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर जिले में भी मौमस बदल रहा है। सुबह यहां पर कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि दोपहर में धूप निकल जा रही है। लेकिन शाम होते ही ठंड शुरू हो जा रही है। इसी के साथ गोरखपुर मंडल के कई जिलों में सुबह और शाम को कोहरा छाया रह रहा है। आज पूरे दिन गोरखपुर मंडल में न्यूनतम 13°C और अधिकतम 27°C रहने की संभावना है

लखनऊ का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रह रहा है। लेकिन सुबह के समय ठंड का असर भी देखने को मिल रहा है। आज 25 नवंबर 2026 दिन बुधवार को लखनऊ में मार्निंग में कोहरा था लेकिन दस बजे के बाद से धूप निकलना शुरू हो गया है। इसी के साथ आप पूरे दिन लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम 26°C रहने का अनुमान है।

कानपुर और प्रयागराज का मौसम

मौसम की बात हो रही है तो आपको बता दें कानपुर और प्रयागराज में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां भी सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है। इसी के साथ कानपुर में आज न्यूनतम 11°C और अधिकतम 26°C तक तापमान रहेगा। जबकि प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 14°C और अधिकतम 27°C रहने का अनुमान है।

देश के अन्य राज्यों का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में भी सुबह हल्की ठंड रही है। लेकिन दस बजे के बाद से यहां भी धूप निकल गई है. इसी के साथ दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत का मौमस

दक्षिण भारत में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु और केरल में 25 नवंबर 2026 को बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें