सोमवार, 23 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
बरेली

अब कैमरे की नजर में रहेंगी गौशालाएं, गौवंश संरक्षण के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम शुरू

बरेली के विकास भवन में डीएम अविनाश सिंह और सीडीओ देवयानी ने गौवंश संरक्षण के लिए हाईटेक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। अब सभी गौशालाओं की लाइव निगरानी होगी।

अब कैमरे की नजर में रहेंगी गौशालाएं, गौवंश संरक्षण के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम शुरू
गौशाला सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन करते जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी
2 मिनट में पढ़ें

क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत विकास भवन में DM और CDO ने किया CCTV कंट्रोल रूम का उद्घाटन

बरेली। जनपद की गौशालाओं के संचालन को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और गौवंश संरक्षण को नई मजबूती देने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। क्रिटिकल गैप्स योजना (2025-26) के तहत बरेली के विकास भवन में तैयार किए गए आधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का रविवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया।

गौशालाओं की होगी सीधी निगरानी

इस हाईटेक कंट्रोल रूम की शुरुआत होने से अब एक ही स्थान पर बैठकर जिले भर की सभी गौशालाओं की सीधी निगरानी की जा सकेगी।

इससे गौवंश को मिलने वाले चारे, पानी, चिकित्सा सुविधाओं और उनके रख-रखाव की लाइव मॉनिटरिंग संभव होगी। किसी भी गौशाला में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर सकेगा। इसके अलावा, अधिकारी बिना मौके पर गए ही गौशालाओं की जमीनी हकीकत देख सकेंगे, जिससे गौवंश की सुरक्षा और देखभाल में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

गौवंश संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

लोकार्पण के मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले में गौवंश संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस कंट्रोल रूम के शुरू होने से अब गौशालाओं की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और जवाबदेह बन जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें