सोमवार, 23 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
बरेली

बरेली में छात्रों को सिखाई गई स्वगणना, कुलसचिव बोले- 'जनगणना विकास योजनाओं का आधार'

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में स्वगणना (Self-Enumeration) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की विधि बताई और कुलसचिव सहित वक्ताओं ने जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बरेली में छात्रों को सिखाई गई स्वगणना, कुलसचिव बोले- 'जनगणना विकास योजनाओं का आधार'
रोहिलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित स्वगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करती वक्ता
2 मिनट में पढ़ें

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में स्वगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

छात्रों और नागरिकों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील

बरेली। जनगणना के तहत प्रस्तावित स्वगणना (Self-Enumeration) के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रशिक्षण देने के मकसद से सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

जानकारी दर्ज करने का तरीका बताया

राकेश कुमार सिंह, सौरभ मिश्र और उपहार मिश्र ने सभी को स्वगणना की प्रक्रिया, इसके उद्देश्य, ऑनलाइन माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने का तरीका बताया। साथ ही जनगणना में शुद्ध एवं प्रामाणिक जानकारी देने के महत्व के बारे में भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि, स्वगणना के माध्यम से हर नागरिक जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भागीदार बन सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने जनगणना में स्वगणना की सार्थकता और महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। इससे मिलने वाले आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों तथा संसाधनों के उचित नियोजन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से स्वगणना प्रक्रिया में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।

स्वगणना हर नागरिक की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में प्रोफेसर आशुतोष प्रिय ने सभी प्रशिक्षकों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, स्वगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर नागरिक की अहम जिम्मेदारी है।

सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर हम देश की जनगणना को अधिक विश्वसनीय बनाने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि, राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में हर नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है और स्वगणना इसी सहभागिता का एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुचि द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, मुख्य नियंता, अधिकारी और कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें