शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
राजनीति

BJP ने घोषित की OBC मोर्चा की नई टीम, देखें किसे, कहां मिली जगह

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने OBC मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री और 37 कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए गए। देखें पूरी लिस्ट।

BJP ने घोषित की OBC मोर्चा की नई टीम, देखें किसे, कहां मिली जगह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने ओबीसी मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सभी नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम साझा किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ये नियुक्तियां की हैं।

7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए

आधिकारिक सूची के मुताबिक, पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक व सह-संयोजक, नीति एवं शोध संयोजक व सह-संयोजक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की है।

ओबीसी मोर्चा के लिए कुल सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा, बिहार से डॉ. अर्जुन साहनी और उत्तर प्रदेश से ही संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं।

महामंत्री और मंत्री पदों पर नियुक्ति

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकार को जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय मंत्री के पद पर गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. वरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार (बबलू भगत), हरियाणा से सरिता जांगिड़, तेलंगाना से कडगंची रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू को नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख पदों पर ये चेहरे

उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के संजय कुमार गुर्जर राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और डॉ. अरुण यादव राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री होंगे। बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक, दिल्ली के परीक्षित डागर को सोशल मीडिया संयोजक और मध्य प्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

नीति एवं शोध संयोजक के पद पर दिल्ली के प्रो. पंकज चौधरी को नियुक्त किया गया है, जबकि ओडिशा के आशुतोष बेहेरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव सह-संयोजक बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली 37 सदस्यों को जगह

पार्टी अध्यक्ष ने OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में 37 सदस्यों को भी जगह दी है। इनमें अंडमान-निकोबार से संजीव रंगैया, आंध्र प्रदेश से श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता, बिहार से राजीव रंजन (विशाल यादव), चंडीगढ़ से संजीव वर्मा, छत्तीसगढ़ से खम्हन ताम्रकार, दिल्ली से श्वेता सैनी, गोवा से शशिकांत सावंत और गुजरात से महेंद्रभाई झुंगी शामिल हैं।

इसके अलावा हरियाणा से अवनीत कौर और रामेश्वर प्रजापति, हिमाचल प्रदेश से ओपी चौधरी, जम्मू-कश्मीर से सज्जाद हुसैन कुमार और बोधराज मेहरा तथा झारखंड से देव नारायण प्रजापति के नाम भी सूची में हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें