गुरुवार, 19 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Khatu Shyam के जन्मोत्सव पर बड़ा फैसला,19 से 21 नवंबर तक यह रास्ता रहेगा नो व्हीकल जोन, जानें पूरी डिटेल्स बिहार में भीषण हादसा: पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार जलती कार में मिला 25 वर्षीय भारतीय युवक का शव, कनाडा पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी सर्दी-खांसी और बुखार को न करें नजरअंदाज, स्वाइन फ्लू का हो सकता है संकेत देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, चेहरा बिगाड़कर जंगल में फेंका शव; टैटू से होगी पहचान! गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा आदेश, पेशी पर नहीं पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद तो घर की कुर्की के निर्देश
उत्तर प्रदेश

कुंडा में बागेश्वर बाबा का नारा,'चलो मथुरा की ओर, लगा दो एक और जोर'

प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया के बेंती राजभवन में चल रही रामकथा के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा को लेकर नारा दिया। उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया और बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

कुंडा में बागेश्वर बाबा का नारा,'चलो मथुरा की ओर, लगा दो एक और जोर'
प्रतापगढ़ के कुंडा में रामकथा कहते बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
3 मिनट में पढ़ें

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर मथुरा का मुद्दा उठाया। कुंडा विधायक राजा भैया के बेंती राजभवन में कथा सुनाते हुए उन्होंने नारा दिया, "चलो मथुरा की ओर, लगा दो एक और जोर।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए बयान को चुनावी माहौल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

हिंदुओं की एकजुटता पर दिया जोर

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि, वह नहीं चाहते कि हिंदू भाई आपस में लड़ें या बंटें। इसी कारण उन्होंने पहले भी माफी मांगी थी और जरूरत पड़ी तो सौ बार माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए यादव और माधव एक हैं। शास्त्री ने यह भी बताया कि वह जल्द ही वृंदावन जाएंगे। इसके बाद उन्होंने मथुरा को लेकर वही नारा दोहराया।

राजा भैया के गढ़ में उमड़ा जनसैलाब

बेंती राजभवन परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के मुताबिक, करीब 80 हजार लोग पंडाल के भीतर मौजूद रहे, जबकि लगभग 20 हजार लोगों ने बाहर से कथा सुनी।

कार्यक्रम में कई सांसद, विधायक और मंत्री भी शामिल हुए। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी कथा में पहुंचे। उन्होंने मंच से राजा भैया की तारीफ करते हुए कहा, राजा भैया आपका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।

बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना

प्रतापगढ़ पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री गोंडा में राजन महाराज की कथा में शामिल हुए थे। वहां करीब दो घंटे रुकने के बाद मंगलवार दोपहर 2:45 बजे वह कुंडा लौटे। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पहले यज्ञ के समय राक्षस और दैत्य उसमें हड्डियां डालकर बाधा पहुंचाते थे, अब लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ऐसा करते हैं।

उनके इस बयान को अखिलेश यादव की टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि, 5 नवंबर को अखिलेश यादव ने शास्त्री की प्रतापगढ़, गोंडा, झांसी, लखनऊ और आगरा में प्रस्तावित कथाओं को रद्द करने की मांग की थी।

जोधपुर से आए 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी

रामकथा में राजस्थान के जोधपुर से करीब 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी भी पहुंचे। राजा भैया के विशेष अतिथि के रूप में आए इन लोगों ने मंगलवार को सबसे पहले प्रसाद ग्रहण किया। भोजन पंडाल में उनके लिए अलग व्यवस्था की गई थी, जहां आलू-पालक की सब्जी, पूड़ी और दाल-चावल परोसे गए।

सुबह नाश्ते में उन्हें उबले चने और चाय दी गई। बेंती राजभवन की रामकथा धार्मिक आयोजन के साथ राजनीतिक चर्चाओं का भी केंद्र बन गई।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें