बुधवार, 18 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 के पैर में लगी गोली बिहारः विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार,पति समेत कई पर हत्या का आरोप जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ कर कही बड़ी बात मणिपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, मां और दो मासूम बेटों की जिंदा जलकर मौत, पिता गंभीर कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट ढेर, मस्जिद में घुसकर सुरक्षाबलों ने किया आतंक का सफाया VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
देश

आजम खान और परिवार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके परिवार को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने आजम खान की दोष सिद्धि पर रोक बरकरार रखते हुए उनकी पत्नी और बेटे को भी समान राहत दी।

आजम खान और परिवार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला
Azam Khan with family-social media
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने आजम खान की दोष सिद्धि पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा, साथ ही उनकी पत्नी और बेटे को भी यही राहत प्रदान कर दी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने यह फैसला अलग-अलग याचिकाओं पर सुनाया। ये याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट के 24 मई 2024 के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई थीं।

हाईकोर्ट ने पत्नी और बेटे को नहीं दी थी राहत

दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने पुराने आदेश में आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी, लेकिन उनकी पत्नी और बेटे को समान राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आजम खान को मिली राहत के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। वहीं, आजम खान की पत्नी और बेटे ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से मना किया गया था।

राज्य सरकार की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की अपील खारिज कर दी और आजम खान की पत्नी व बेटे की याचिकाएं स्वीकार कर लीं। इस फैसले के बाद अब तीनों को दोषसिद्धि पर रोक का लाभ मिलेगा। अदालत के इस फैसले को आजम खान और उनके परिवार के लिए बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें