शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
देश

Aaj Ka Mausam: यूपी में ठंड शुरू,बिहार-झारखंड में बारिश की संभावना,जानें कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

Aaj Ka Mausam: आज यानी 17 नवंबर का मौसम कैसा रहेगा अगर आप भी जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. चलिए आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा.

Aaj Ka Mausam: यूपी में ठंड शुरू,बिहार-झारखंड में बारिश की संभावना,जानें कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम
Aaj Ka Mausam-pic by: Social Media
3 मिनट में पढ़ें

Aaj Ka Mausam: नवंबर के तीसरे सप्ताह में देश के मौसम में बदलाव बना हुआ है. उत्तर भारत में सुबह के समय कोहरा और ठंड बनी हुई है। जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे की संभावना है। वहीं अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसका असर भी देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं यूपी का मौसम कैसा रहेगा.

आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है. सुबह और रात को यूपी के कई जिलों में ठंड का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में घने कोहरे की चेतावनी दी है. लेकिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है.

आज बरेली में कैसा रहेगा मौसम?

बरेली में आज सुबह के समय कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। यहीं नहीं बरेली में रात और सुबह के तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास बढ़ेगा. सुबह में ठंड के साथ-साथ यहां भी तेजी से मौसम बदलने की उम्मीद है.

आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा का मौसम

दिल्ली-NCR में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे का असर दिखाई देने की उम्मीद है.

बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौमस

बिहार में 17 नवंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है. यहां सुबह और शाम हल्की ठंड अभी रहेगी. लेकिन झारखंड में कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना भी बनी हुई है. इसी के साथ बिहार और झारखंड में ठंड भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने लगा है. पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान कम रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंध्र प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार में बारिश होने की उम्मीद है. साथ ही असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की पूरी उम्मीद बनी हुई है.

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें