शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा
देश

Rajasthan Fake Doctor Racket: साढ़े 5 लाख रुपये में बनिए MBBS डॉक्टर! फर्जी डिग्री के बड़े रैकेट का खुलासा

Rajasthan Fake Doctor Racket: जयपुर में SOG ने चार राज्यों में फैले फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश किया है। गिरोह साढ़े 5 लाख रुपये में MBBS-MD की नकली डिग्रियां बनाता था। चलिए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से।

Rajasthan Fake Doctor Racket: साढ़े 5 लाख रुपये में बनिए MBBS डॉक्टर! फर्जी डिग्री के बड़े रैकेट का खुलासा
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

जयपुर: राजस्थान में फर्जी मेडिकल डिग्रियों के जरिए डॉक्टर बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो लाखों रुपये लेकर MBBS, MD, गायनेकोलॉजी और DMRD जैसी मेडिकल डिग्रियां तैयार कर रहा था। इस नेटवर्क का जाल चार राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

11वीं पास युवक बन गया था डॉक्टर

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा रामकिशोर महावर को लेकर हुआ है। बताया जा रहा है कि वह केवल 11वीं पास है, लेकिन फर्जी MBBS और MD डिग्रियों के सहारे दिल्ली के बड़े अस्पतालों में डॉक्टर बनकर काम कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद फर्जी मेडिकल डिग्री के पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।

फेसबुक और व्हाट्सऐप से चलता था कारोबार

जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचता था। मेडिकल डिग्री हासिल करने के इच्छुक लोगों से संपर्क कर मोटी रकम वसूली जाती थी। शुरुआती जांच में 40 से अधिक विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की डिग्रियों से जुड़े फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आई है।

गिरोह से पूछताछ जारी

SOG ने इस नेटवर्क से जुड़े चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी डिग्रियों के लाभार्थियों और संबंधित संस्थानों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। इस खुलासे ने मेडिकल शिक्षा और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें