शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश

Dev Deepawali पर स्वर्ग बनी काशी, लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाए घाट, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

Dev Deepawali 2026 Varanasi: वाराणसी में देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ की नगरी दीपों और आकर्षक रोशनी से जगमगा उठी। काशी की अलौकिक छटा देखने देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु और पर्यटक। पीएम मोदी ने भी साझा कीं भव्य तस्वीरें।

Dev Deepawali पर स्वर्ग बनी काशी, लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाए घाट, पीएम मोदी भी हुए मुरीद
Dev Deepawali 2026 Varanasi- image by: Social Media
2 मिनट में पढ़ें

Dev Deepawali 2026 Varanasi: देव दीपावली के पावन अवसर पर धर्मनगरी काशी अलौकिक छटा से सराबोर नजर आई। श्री काशी विश्वनाथ धाम को आकर्षक रोशनी, भव्य सजावट और असंख्य मिट्टी के दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दिव्य आभा से जगमगा उठा। दीपों की सुनहरी रोशनी और अद्भुत साज-सज्जा ने ऐसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया कि हर कोई इसकी खूबसूरती निहारता रह गया। इस भव्य आयोजन का मनमोहक वीडियो भी सामने आया है, जो काशी की आध्यात्मिक सुंदरता और भव्यता को बखूबी दर्शा रहा है।

पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

देव दीपावली पर काशी में सजे दीपों और अद्भुत रोशनी ने हर किसी का मन मोह लिया। बाबा विश्वनाथ की नगरी की इस भव्यता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अभिभूत नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काशी की मनमोहक तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आज बाबा विश्वनाथ की नगरी में देव दीपावली की दिव्यता और अलौकिक सुंदरता चारों ओर बिखरी हुई है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को देव दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की थी।

यहां देखें काशी में किस तरह मनाया गया देव दीपावली?

आपको बताते चलें कि वाराणसी में हर वर्ष देव दीपावली का पर्व बेहद भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर गंगा घाटों से लेकर मंदिरों तक लाखों दीपों की रोशनी अद्भुत नजारा पेश करती है। काशी की इस अलौकिक छटा को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। दीपों से जगमगाती बाबा विश्वनाथ की नगरी इस दौरान आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम बन जाती है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें