रविवार, 22 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें किसान की मौत से बहेड़ी में तनाव, पूर्व कुलपति समेत पांच के खिलाफ तहरीर, शव रखकर थाने के घेराव का ऐलान करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो
बरेली

सरकार में मैथिल ब्राह्मण समाज की भागीदारी जरूरी, पांच सीटों पर मिले टिकट: डॉ. संतोष शर्मा

बरेली में अनन्ताय मानव सेवा महासभा के सम्मान समारोह में डॉ. संतोष शर्मा ने मैथिल ब्राह्मण समाज की सरकार में भागीदारी और विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर टिकट की मांग रखी।

सरकार में मैथिल ब्राह्मण समाज की भागीदारी जरूरी, पांच सीटों पर मिले टिकट: डॉ. संतोष शर्मा
अनन्ताय मानव सेवा महासभा के सम्मान समारोह
4 मिनट में पढ़ें

अनन्ताय मानव सेवा महासभा के सम्मान समारोह में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

बरेली। मैथिल ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक हिस्सेदारी के मुद्दे पर रविवार को संजय कमेटी हॉल में अनन्ताय मानव सेवा महासभा बरेली की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की मौजूदा स्थिति और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी शामिल हुए। वहीं भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. महेश योगी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सरकार में समाज की हिस्सेदारी का उठा मुद्दा

महासभा के अध्यक्ष डॉ. संतोष शर्मा और उपाध्यक्ष इंजीनियर यशपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि पूरन लाल लोधी, डॉ. महेश योगी और सोमपाल शर्मा का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों के सामने अपनी सामाजिक और राजनीतिक अपेक्षाएं भी रखीं।

महासभा के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि, सरकार में मैथिल ब्राह्मण समाज की भागीदारी होना बेहद आवश्यक है। यह समाज पूरे प्रदेश में फैला हुआ है और सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अहम योगदान दे रहा है। इसके बावजूद राजनीतिक स्तर पर समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना था कि, समाज के लोगों को न तो विधानसभा चुनाव में पर्याप्त टिकट मिले हैं और न ही सरकार एवं संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर उचित भागीदारी दी गई है।

उन्होंने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के सामने समाज की मांग रखते हुए कहा कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम पांच सीटों पर मैथिल ब्राह्मण समाज के योग्य और समर्पित लोगों को टिकट दिया जाना चाहिए। इससे समाज को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और लोगों में संगठन के प्रति विश्वास और उत्साह भी बढ़ेगा।

एकजुटता से ही मिलेगा हक

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूरन लाल लोधी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, किसी भी समाज की तरक्की के लिए एकजुटता, आपसी सहयोग और शिक्षा बेहद जरूरी है।

समाज को अपनी ताकत पहचानते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, ऐसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाने और आपसी रिश्ते मजबूत करने का काम करते हैं।

सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका

विशिष्ट अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. महेश योगी ने कहा कि, समाज के विकास के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आकर काम करना चाहिए। समाज में शिक्षा, संस्कार और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होगी तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि, समाज के लोगों को संगठित रहकर अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को उचित मंच पर रखना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भी समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, सामाजिक कार्यक्रम समाज के लोगों को जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने का जरिया बनते हैं।

अतिथियों और समाजजनों का जताया आभार

महासभा के उपाध्यक्ष इंजीनियर यशपाल शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, समाज के उत्थान के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। सामाजिक एकता के साथ राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना जरूरी है।

कार्यक्रम में गोविंद शर्मा एडवोकेट, सुमित योगी, डॉ. बनवारी लाल शर्मा, सुखपाल शर्मा आचार्य, लाल बहादुर शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, गिरीश शर्मा, अचल शर्मा, भूदेव शर्मा, अनूप शर्मा, रामकृष्ण शर्मा प्रधान, शिशुपाल शर्मा प्रधान, राजेंद्र शर्मा, रामअवतार शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें