शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
राजनीति

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मैनपुरी समेत 9 जिलों में हारेगी भाजपा

मैनपुरी के करहल में अखिलेश यादव ने दावा किया कि इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर समेत 9 जिलों में भाजपा चुनाव हारेगी। किसानों, खाद संकट और संविधान के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मैनपुरी समेत 9 जिलों में हारेगी भाजपा
अखिलेश यादव
2 मिनट में पढ़ें

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार शाम करहल में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। वे यहां सपा नेता उमेश यादव के बेटे निखिल यादव के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

सरकार से निराश हो चुकी है जनता

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बदायूं, औरैया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भाजपा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। उनका कहना है कि, जनता सरकार से निराश हो चुकी है और अब वह बदलाव चाहती है।

किसानों के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि, भाजपा सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं दिया। धान की खरीद की तैयारियों पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।

किसानों को खाद तक नहीं मिल रही

उन्होंने आरोप लगाया कि, किसानों को डीएपी और खाद तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही। उनके अनुसार, यदि यहां मंडी बन जाती, तो किसानों को फसलों का सही मूल्य मिलता। उन्होंने कहा कि ,मंडी में जो काम हुआ, वह सपा सरकार के समय का ही है।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, सपा शासन में करहल के चौराहों को सजाया गया और सड़कों व रेल लाइनों पर ओवरब्रिज बनाए गए। भदान का रेलवे ओवरब्रिज नौ महीने में तैयार हुआ था। उन्होंने पूछा कि, क्या भाजपा ने कहीं ऐसा पुल बनवाया है।

अब 80-20 की नहीं, 95-5 प्रतिशत की लड़ाई है

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि, आगरा में हुए सम्मेलन में बड़ी संख्या में दलित जुटे। उनके मुताबिक दलित समझते हैं कि संविधान खतरे में है। उन्होंने दावा किया कि, बाबा साहब की करीब 200 मूर्तियां तोड़ी गईं, पर किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इसे टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रही है। अखिलेश ने कहा कि अब लड़ाई 80-20 की नहीं, बल्कि 95-5 प्रतिशत की है।

इस मौके पर विधायक तेज प्रताप यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, एमएलसी मुकुल यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य और पूर्व विधायक राजू यादव मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें