शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
राजनीति

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का विमोचन, मंच पर दिखा एकजुट विपक्ष

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का दिल्ली में विमोचन हुआ। कार्यक्रम में विजय, अखिलेश यादव और अब्दुल्ला परिवार समेत कई नेता पहुंचे और विपक्ष एकजुट दिखा।

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का विमोचन, मंच पर दिखा एकजुट विपक्ष
सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन में शामिल विपक्ष के तमाम नेता
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का सोमवार को विमोचन हुआ। इस मौके पर विपक्ष एकजुट नजर आया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अखिलेश और डिंपल भी पहुंचे

समारोह में अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव के साथ पहुंचे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और भाजपा नेता अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

सोनिया ने बताई किताब लिखने की वजह

विमोचन के दौरान सोनिया गांधी ने किताब लिखने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बारे में लंबे समय से कई बातें कही जाती रही हैं, जिनमें से कई हकीकत से अलग थीं। इसी कारण उन्होंने अपनी और परिवार की कहानी अपने नजरिए से सामने रखने का फैसला किया।

उनके मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित किया। हालांकि निजी जीवन को लंबे समय तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने के कारण संस्मरण लिखना शुरुआत में आसान नहीं था।

सार्वजनिक जीवन के लिए जरूरी है आत्मकथा

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी को लेकर कही गई कई बातों पर आपत्ति जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पुस्तक राजनीतिक घटनाओं पर नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत संस्मरण है, जिसमें राजनीति सिर्फ पृष्ठभूमि के रूप में मौजूद है। किताब का हिंदी में अर्थ 'अपनापन: प्यार का एक सफर' है।

पाठकों की प्रतिक्रिया पर उन्होंने खुशी जताई और आलोचना को सार्वजनिक जीवन के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कुछ टिप्पणियां तीखी होती हैं, जबकि कुछ आलोचनाएं ईमानदार होती हैं।

किताब 10 नवंबर को जारी हुई थी। प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स के अनुसार पाठकों में इसे लेकर अच्छी दिलचस्पी है। भाजपा ने कुछ ऐतिहासिक और राजनीतिक प्रसंगों पर सवाल उठाए हैं, जबकि कांग्रेस इसे निजी अनुभवों पर आधारित संस्मरण बता रही है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें