शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
राजनीति

राजस्थान पंचायत चुनाव: 27 जिलों में कांग्रेस को बहुमत, BJP सिर्फ 6 जिलों में सिमटी

राजस्थान पंचायत चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने 37 में से 27 जिला परिषदों और 269 पंचायत समितियों में बहुमत हासिल किया। जयपुर में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका लगा।

राजस्थान पंचायत चुनाव: 27 जिलों में कांग्रेस को बहुमत, BJP सिर्फ 6 जिलों में सिमटी
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत
2 मिनट में पढ़ें

जयपुर। राजस्थान के पंचायत चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिला परिषद और पंचायत समितियों, दोनों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाई है। नतीजों में बीजेपी दो-तिहाई से ज्यादा सीटों पर हार गई।

27 जिलों में कांग्रेस को बहुमत

प्रदेश के 37 जिलों में जिला परिषद चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने 27 जिलों में जीत दर्ज की। बीजेपी सिर्फ 6 जिलों में बहुमत हासिल कर सकी। नागौर में सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को बहुमत मिला, जो असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन से चुनाव लड़ रही थी। तीन जिलों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला।

269 पंचायत समितियों में कांग्रेस आगे

419 पंचायत समितियों के घोषित नतीजों और रुझानों में भी कांग्रेस का दबदबा रहा। पार्टी 269 समितियों में बहुमत हासिल कर चुकी है, जबकि बीजेपी को केवल 73 में बहुमत मिला।

निर्दलीय और अन्य दलों ने 60 समितियों में जीत दर्ज की। वहीं 17 में तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है।

जयपुर में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका

बीजेपी की सबसे बुरी हार राजधानी जयपुर में हुई। यहां जिला परिषद की 57 सीटों में से पार्टी सिर्फ 12 जीत पाई, जबकि कांग्रेस को 41 सीटें मिलीं। जयपुर की 22 पंचायत समितियों में बीजेपी को महज दो में बहुमत मिला। वहीं कांग्रेस ने 14 में बहुमत हासिल किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भी बेनीवाल की पार्टी को बहुमत मिला।

सीकर में पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और उनके दो बेटों को हार का सामना करना पड़ा।

चार चरणों में हुआ था मतदान

अधिकारियों के मुताबिक मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। चुनाव 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और 14 नवंबर को चार चरणों में हुआ था। इसमें 41,480 मतदान केंद्रों पर 2.48 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले।b

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें