शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे पीएम मोदी,दौरे से पहले होटलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन सीएम योगी का आज गोरखपुर-गोंडा दौरा, युवाओं को टैबलेट देंगे, जानें पूरी डिटेल Tamil Nadu Bus Accident: शादी से लौट रही यात्रियों से भरी मिनीबस खाई में गिरी, 3 की मौत और कई घायल अफेयर बना हत्या की वजह,पत्नी की साजिश और एयर होस्टेस का कत्ल!13 लाख की सुपारी,पुलिस ने ऐसे खोला राज
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के 91 वर्ष की उम्र में निधन की खबर सामने आई है।पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि किए जाने की जानकारी दी है।

सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन
सीएम योगी की मां-फोटोः सोशल मीडिया
3 मिनट में पढ़ें

BREAKING NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी मां सावित्री देवी का उत्तराखंड के पौड़ी जिले में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि किए जाने की जानकारी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।..

उत्तराखंड के सीएम ने किया एक्स पर पोस्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन की अनमोल धरोहर होता है। उनका दुनिया से चले जाना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और इस कठिन समय में योगी आदित्यनाथ समेत पूरे परिवार को दुख सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि मां को खोने का दर्द बेहद गहरा होता है और इस कमी को जीवन में कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस दुखद घड़ी में योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत सावित्री देवी को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन परिस्थिति का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।

91 वर्ष की आयु में निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। सूचना मिलते ही लोग गहरा शोक जता रहे हैं.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने भी जताया शोक

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शोक जताते हुए एक्स पर लिखा मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं मा. मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। पूज्य माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि! मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल पूंजी है, जो हर कठिन समय में संबल देती है। उनका साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें