शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
बरेली

बरेली में ऐतिहासिक चौबारी मेले का आगाज, विधायक और डीएम ने किया शुभारंभ; 28 नवंबर तक चलेगा मेला

बरेली के रामगंगा तट पर ऐतिहासिक चौबारी मेले का शुभारंभ विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और डीएम अविनाश सिंह ने किया। 28 नवंबर तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

बरेली में ऐतिहासिक चौबारी मेले का आगाज, विधायक और डीएम ने किया शुभारंभ; 28 नवंबर तक चलेगा मेला
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा नदी के तट पर लगने वाले ऐतिहासिक चौबारी मेले का शुक्रवार, 20 नवंबर को विधिवत शुभारंभ हो गया। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हवन-पूजन के बाद फीता काटकर मेले की शुरुआत की। इस दौरान कबूतर उड़ाकर शांति और सद्भाव का संदेश भी दिया गया। यह मेला 28 नवंबर तक चलेगा।

सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का प्रतीक है चौबारी मेला

मेले के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि चौबारी मेला जिले की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक आयोजनों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेले को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मीना बाजार, विभिन्न प्रकार के झूले और चकरी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर प्रशासन का जोर

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को मेले में डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, रामगंगा के घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा मेले में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट, साफ-सफाई और सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। मेला आयोजकों को सभी झूले निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार लगाने को कहा गया है।

रामगंगा में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि रामगंगा नदी में स्नान करते समय घाटों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। ऐतिहासिक चौबारी मेले में आस्था, संस्कृति, परंपरा और मनोरंजन का संगम देखने को मिल रहा है। 28 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ बाजार और मनोरंजन के विभिन्न साधनों का आनंद उठाने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें