शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे पीएम मोदी,दौरे से पहले होटलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन सीएम योगी का आज गोरखपुर-गोंडा दौरा, युवाओं को टैबलेट देंगे, जानें पूरी डिटेल Tamil Nadu Bus Accident: शादी से लौट रही यात्रियों से भरी मिनीबस खाई में गिरी, 3 की मौत और कई घायल अफेयर बना हत्या की वजह,पत्नी की साजिश और एयर होस्टेस का कत्ल!13 लाख की सुपारी,पुलिस ने ऐसे खोला राज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: डंपर और ट्रक के बीच पिचकी कार, 20 वर्षीय समीक्षा की मौत, चार घायल

लखनऊ के रायबरेली हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय समीक्षा की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। डंपर और ट्रक के बीच कार बुरी तरह पिचक गई। हादसे के बाद डंपर चालक फरार है।

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: डंपर और ट्रक के बीच पिचकी कार, 20 वर्षीय समीक्षा की मौत, चार घायल
Rae Bareli Highway Accident-सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ में गुरुवार देर रात रायबरेली हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हरिकंशगढ़ी स्थित अल्ट्राटेक गिट्टी प्लांट के पास एक कार पहले प्लांट से निकल रहे डंपर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने भी कार को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों भारी वाहनों के बीच फंसकर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 20 वर्षीय समीक्षा की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

यह दुर्घटना रात लगभग 11:45 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन योजना सेक्टर-7 में रहने वाले अधिवक्ता राजेश सिंह की पत्नी गीता और बेटी समीक्षा पड़ोस में रहने वाले शिखर, उनकी पत्नी सुकृति तथा मां आशा के साथ मोहनलालगंज स्थित शिवगढ़ रिसॉर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह से लौटते समय हरिकंशगढ़ी के नजदीक उनकी कार आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। अभी वे संभल भी नहीं पाए थे कि पीछे से आए एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

डंपर चालक फरार

दुर्घटना के तुरंत बाद डंपर चलाने वाला व्यक्ति घटनास्थल से भाग निकला, जबकि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव को ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें