शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे पीएम मोदी,दौरे से पहले होटलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन सीएम योगी का आज गोरखपुर-गोंडा दौरा, युवाओं को टैबलेट देंगे, जानें पूरी डिटेल Tamil Nadu Bus Accident: शादी से लौट रही यात्रियों से भरी मिनीबस खाई में गिरी, 3 की मौत और कई घायल अफेयर बना हत्या की वजह,पत्नी की साजिश और एयर होस्टेस का कत्ल!13 लाख की सुपारी,पुलिस ने ऐसे खोला राज
देश

SCO सभ्यता संवाद में बोले PM मोदी, सांस्कृतिक जुड़ाव ही वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी

शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यता संवाद में पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध और अशांति के दौर में सांस्कृतिक जुड़ाव ही विश्व शांति की सबसे मजबूत गारंटी है।

SCO सभ्यता संवाद में बोले PM मोदी, सांस्कृतिक जुड़ाव ही वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी
पीएम नरेंद्र मोदी
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सभ्यता संवाद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक जुड़ाव विश्व शांति की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि, आज के समय में जब दुनिया भर में युद्ध और अशांति की चर्चा हावी है, ऐसे में भारत में सभ्यताओं के आपसी जुड़ाव पर संवाद होना अपने आप में बेहद अहम है।

तैयार होंगे सांस्कृतिक सहयोग के अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी कारण इस आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उनके मुताबिक, देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध ही स्थायी शांति का आधार बनते हैं। SCO की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मोदी ने बताया कि, संगठन ने कुछ महीने पहले ही अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में SCO ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आपसी सहयोग को काफी मजबूत किया है। अब सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग सदस्य देशों के रिश्तों को और गहराई देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि, इस मंच से नए विचार उभरेंगे और सांस्कृतिक सहयोग के नए अवसर तैयार होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सदस्य देशों की साझा सभ्यतागत आकांक्षाएं दुनिया को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह पहला मौका है जब संगठन ने सभ्यता संवाद के नाम से अलग मंच शुरू किया है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को नई दिशा देना है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें