शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
देश

अफेयर बना हत्या की वजह,पत्नी की साजिश और एयर होस्टेस का कत्ल!13 लाख की सुपारी,पुलिस ने ऐसे खोला राज

महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तूरकर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पति के प्रेम संबंधों से नाराज पत्नी मोना अग्रवाल ने 13 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार और दो फरार हैं।

अफेयर बना हत्या की वजह,पत्नी की साजिश और एयर होस्टेस का कत्ल!13 लाख की सुपारी,पुलिस ने ऐसे खोला राज
Varsha Turkar Murder-social media
3 मिनट में पढ़ें

महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तूरकर की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सनसनीखेज जानकारी सामने रखी है। जांच में कथित तौर पर पता चला है कि इस वारदात के पीछे मोना अग्रवाल का हाथ था, जो अपने पति के वर्षा के साथ कथित प्रेम संबंधों को लेकर नाराज थी। पुलिस के अनुसार, वर्षा की हत्या करवाने के लिए 13 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। मामले में मोना सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

दिवाली मनाने मायके पहुंची थीं वर्षा

पुलिस की जांच के अनुसार, पुणे में रहने वाली 35 वर्षीय वर्षा तूरकर दीपावली के त्योहार पर अपने पैतृक गांव खैरलांजी आई हुई थीं। 14 नवंबर को वह परिचित नितेश अग्रवाल के साथ गोंदिया से तिरोड़ा की ओर निकली थीं। वापसी के दौरान बोंद्रानी गांव के पास स्थित शिव मंदिर के नजदीक जंगल में कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने वर्षा पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

13 लाख में तय हुआ सौदा

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल अपने पति और वर्षा तूरकर के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर काफी नाराज थी। इसी रंजिश के चलते उसने वर्षा को खत्म करने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, मोना ने इस काम के लिए अपने जानकार कुणाल कुंभलकर के माध्यम से शाहरुख पठान से संपर्क साधा। इसके बाद हत्या को अंजाम देने के लिए 13 लाख रुपये में कथित तौर पर सौदा तय किया गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस वारदात की योजना बनाने से लेकर उसे अंजाम देने तक कई लोग शामिल थे। आरोपियों ने पहले वर्षा की दिनचर्या और आवाजाही की जानकारी जुटाई और फिर सुनियोजित तरीके से उन पर हमला कर दिया।

CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

पुलिस ने जांच के लिए छह विशेष टीमें गठित कर घटनास्थल और आसपास के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। तकनीकी जांच और जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने इमरान शेख, शाहरुख पठान, कुणाल कुंभलकर और मोना अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। वहीं, नलेन उर्फ नायलन शेख और कृष राउत अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें