शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे पीएम मोदी,दौरे से पहले होटलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन सीएम योगी का आज गोरखपुर-गोंडा दौरा, युवाओं को टैबलेट देंगे, जानें पूरी डिटेल Tamil Nadu Bus Accident: शादी से लौट रही यात्रियों से भरी मिनीबस खाई में गिरी, 3 की मौत और कई घायल अफेयर बना हत्या की वजह,पत्नी की साजिश और एयर होस्टेस का कत्ल!13 लाख की सुपारी,पुलिस ने ऐसे खोला राज
बरेली

श्री हरि मंदिर बरेली में धूमधाम से हुआ तुलसी विवाह, महिला मंडल ने संभाली कमान

देवउठनी एकादशी पर बरेली के श्री हरि मंदिर में महिला मंडल की अगुवाई में तुलसी विवाह संपन्न हुआ। मंगल गीतों, भजनों और प्रसाद के साथ भक्तों ने उत्सव मनाया।

श्री हरि मंदिर बरेली में धूमधाम से हुआ तुलसी विवाह, महिला मंडल ने संभाली कमान
श्री हरि मंदिर बरेली में धूमधाम से हुआ तुलसी विवाह
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्री हरि मंदिर, बरेली में तुलसी विवाह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिला मंडल ने संभाली। मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा और उपाध्यक्ष कंचन अरोरा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

तुलसी विवाह से घर में आती है सुख समृद्धि

मान्यता है कि, कार्तिक माह के अंतिम पांच दिनों में तुलसी विवाह कराना विशेष रूप से फलदायी होता है। इस दिन तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और शुभ मुहूर्त में भगवान शालिग्राम के साथ उनका विवाह संपन्न कराया जाता है।

कहा जाता है कि, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और कन्यादान के बराबर पुण्य मिलता है। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने मंगल गीत गाए।

भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

पूज्य पंडितजी ने शुभ मुहूर्त में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके बाद सभी सदस्यों ने भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए युगल जोड़ी के श्रीचरणों में अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर महिला मंडल और भक्तजन अपने-अपने घरों से तरह-तरह के पकवान बनाकर लाए। वहीं मंदिर समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

अंत में रेनू छाबड़ा और कंचन अरोरा ने सभी भक्तों और मंडल सदस्यों को तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, प्रवेश कोचर, सीमा तनेजा, अनीता बजाज, रजनी लूथरा, संगीता लूथरा, चांद खुराना और बाला साहनी सहित कई महिलाएं सेवा में उपस्थित रहीं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें