20 नवंबर मौसम अपडेट: बरेली-UP में कोहरा और ठंड जारी,ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
20 नवंबर 2026 का मौसम अपडेट जानें। बरेली और यूपी में कोहरे व ठंड का असर, दिल्ली-पंजाब में घना कोहरा और ओडिशा, बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट।
20 November 2026 Weather News: नवंबर का तीसरा सप्ताह बीत गया है इसी के साथ उत्तर भारत में सर्दी का असर तेजी से देखने को मिल रहा है. 20 नवंबर को बरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम को कोहरा देखने को मिल रहा है. हालांकि दिन में धूप निकल जा रहा है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं बरेली समेत भारत के अन्य राज्यों का मौसम का हाल..
आज बरेली में कैसा रहेगा मौसम?
बरेली में 20 नवंबर दिन शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. लेकिन सुबह के समय में बरेली में घना कोहरा छाया रहेगा. इसी के साथ बरेली में ठंड की शुरुआत हो गई है. लेकिन आज भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक बरेली का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. हालांकि यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है.
लखनऊ समेत यूपी के इन जगहों का मौसम का हाल
यूपी के अधिकांश हिस्सों में 20 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा. वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में भी सुबह-शाम कोहरे का कहर जारी है. यह कोहरा तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. फिलहाल यूपी के किसी भी जगह बारिश नहीं होगी.
अन्य राज्यों में मौसम का हाल
दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा का हाल
दिल्ली-एनसीआर पंजाब और हरियाणा में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है. कई इलाकों में रात में ठंड बढ़ सकती है. लेकिन दोपहर में धूप होगी.
राजस्थान का मौसम का हाल
राजस्थान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय में तापमान में गिरावट बढ़ सकती है. क्योंकि भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. जिसके कारण राजस्थान के कई जगहों पर सुबह और शाम को मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन दोपहर में धूप खिलेगी.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम
पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान कम बना रहेगा. फिलहाल बारिश या बर्फबारी को लेकर अभी कोई अलर्ट नहीं है.
बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम
बिहार के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. यहां सुबह और रात में ठंड रहेगी. वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मौसम में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है. इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में कोहरे के धुंध रहने की संभावना है. साथ ही इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का प्रभाव भी देखेगा.
ओडिशा और आंध्र प्रदेश का मौसम
ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अकवान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलने की उम्मीद है. यहां के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.
पश्चिम बंगाल और झारखंड का मौसम
पश्चिम बंगाल और झारखंड के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा. इन राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






