शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बढ़ी ठंड, धुंध की चादर में लिपटी डल झील, शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
देश

आज का मौसम 18 नवंबर 2026: यूपी में घना कोहरा जारी, तमिलनाडु-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

आज 18 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी है। दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान समेत अन्य राज्यों का मौसम जानें। तमिलनाडु और ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी।

आज का मौसम 18 नवंबर 2026: यूपी में घना कोहरा जारी, तमिलनाडु-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Today-social media
2 मिनट में पढ़ें

आज का मौसम: देशभर में 18 नवंबर 2026 दिन बुधवार को मौसम के भी अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा। जबकि दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की भी संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी में घना कोहरा और तमिलनाडु-ओडिशा में बारिश को लेकर अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

यूपी के 18 नवंबर दिन बुधवार को सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा। लखनऊ, कानपुर, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने का अनुमान बना हुआ है. आज राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने रहेगा. इसी के साथ यूपी में ठंड ने दस्तक दे दी है.

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के समय हल्की ठंड रहेगी। दिन में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेकिन शाम होते ही मौसम बदल सकता है।

बिहार और झारखंड का मौसम

बिहार और झारखंड में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. पटना समेत कई जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है. जबकि झारखंड में भी सुबह ठंड का असर रहेगा. शाम के समय यहां पर हल्की ठंड बढ़ेगी.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात में ठंड का असर देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना कम है। वहीं आज नैनीताल में न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री और शिमला में 7 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

तमिलनाडु और ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती मौसम का असर दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें