सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

यूपी में डेयरी कारोबार से चमकी महिलाओं की किस्मत, 76 हजार बनीं लखपति दीदी

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए चलाया जा रहा डेयरी मॉडल बड़ा बदलाव ला रहा है।

यूपी में डेयरी कारोबार से चमकी महिलाओं की किस्मत, 76 हजार बनीं लखपति दीदी
AI जनरेटेड
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए चलाया जा रहा डेयरी मॉडल बड़ा बदलाव ला रहा है। योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में चार लाख से अधिक महिलाएं दुग्ध कारोबार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। खास बात यह है कि 31 जिलों में महिला नेतृत्व वाले इस मॉडल के तहत रोजाना 13 लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रह किया जा रहा है। वहीं, 76 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को पशुपालन से आगे बढ़ाकर दूध संग्रह, गुणवत्ता जांच, बिक्री और भुगतान जैसी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इससे महिलाएं अपने गांव में रहकर ही कारोबार का संचालन कर रही हैं और उन्हें दूध की बिक्री के लिए बेहतर बाजार भी मिल रहा है।

डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता

दुग्ध कारोबार को पारदर्शी बनाने के लिए मोबाइल एप और डिजिटल मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दूध संग्रह केंद्रों पर उसकी मात्रा और फैट की जांच मशीनों से होती है। इसकी पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाती है। इससे महिलाओं को दूध की गुणवत्ता, निर्धारित कीमत और भुगतान का स्पष्ट हिसाब मिल रहा है। पहले ग्रामीण महिला पशुपालकों को दूध बेचने के लिए स्थानीय खरीदारों और बिचौलियों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब नई व्यवस्था के तहत उन्हें सीधे बाजार से जोड़ने और उचित कीमत दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। डिजिटल भुगतान व्यवस्था से आमदनी का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहता है।

गांव में रहकर संभाल रहीं कारोबार की कमान

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन हमेशा से परिवारों की आय का प्रमुख साधन रहा है, लेकिन दूध उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद महिलाओं की बिक्री और आर्थिक फैसलों में भागीदारी सीमित थी। अब महिला दुग्ध उत्पादक समूहों और कंपनियों के माध्यम से महिलाएं खुद कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे उन्हें रोजगार के लिए गांव छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। दूध की नियमित बिक्री से होने वाली आमदनी से परिवार के खर्च, बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतों में उनकी भागीदारी बढ़ रही है।

76 हजार से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार के मुताबिक, महिला नेतृत्व वाले दुग्ध मॉडल से जुड़कर प्रदेश की 76 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से महिलाओं के लिए दूध संग्रह से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हुई है। प्रदेश के 31 जिलों में संचालित यह मॉडल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रहा है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल दुग्ध उत्पादक तक सीमित न रखकर उन्हें कारोबार का नेतृत्व करने वाली उद्यमी के रूप में स्थापित करना है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें