रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune IndiGo: टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर में आई खराबी,192 लोगों को लेकर सुरक्षित लौटी फ्लाइट इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप
एजुकेशन

बरेलीः रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ाई से लेकर नौकरी तक होंगे बदलाव, नए कोर्स भी होंगे शुरू

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। विश्वविद्यालय में 49 नए पद बनाए जाएंगे, जबकि 43 शिक्षकों को प्रमोशन देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है।

बरेलीः रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ाई से लेकर नौकरी तक होंगे बदलाव, नए कोर्स भी होंगे शुरू
कुलपति ने की बैठक।
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। विश्वविद्यालय में 49 नए पद बनाए जाएंगे, जबकि 43 शिक्षकों को प्रमोशन देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 37 नए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। ये फैसले शुक्रवार को कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में लिए गए। बैठक में छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए नए कोर्स शुरू करने पर भी सहमति बनी। इनमें बायोइन्फॉर्मेटिक्स, एग्रीकल्चर और फूड साइंस जैसे विषय शामिल हैं।

साथ ही पुराने वार्षिक कोर्स को सेमेस्टर सिस्टम में बदलने और पढ़ाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने की तैयारी है। केंद्रीय पुस्तकालय को भी आधुनिक बनाया जाएगा। यहां छात्रों के लिए 24 घंटे पढ़ाई की सुविधा वाला कक्ष बनाया जाएगा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाली डिग्री, मार्कशीट और दूसरे सरकारी दस्तावेजों पर अब INDIA की जगह BHARAT लिखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा छात्रों की सुविधा के लिए सभी फीस ऑनलाइन जमा कराने का फैसला लिया गया। विश्वविद्यालय के 46 बैंक खातों की संख्या घटाकर करीब 25 करने की भी तैयारी है।

पायलट ट्रेनिंग की भी तैयारी

कुलपति ने बैठक में बताया कि विश्वविद्यालय में जर्मन भाषा का कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके अलावा फ्लाई ओला के सहयोग से पायलट ट्रेनिंग और हेलीकॉप्टर की मरम्मत से जुड़ा प्रशिक्षण शुरू करने की कोशिश की जाएगी। छात्रों के लिए 'वृद्ध वरदान' कार्यक्रम भी शुरू होगा। इसके तहत विद्यार्थियों को 30 घंटे बुजुर्गों के साथ बिताने होंगे।

उनकी समस्याएं सुनने और मदद करने पर छात्रों को दो क्रेडिट दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय में उद्योगों से तालमेल बढ़ाने के लिए उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ, भारतीय ज्ञान परंपरा अनुसंधान केंद्र और कौशल विकास प्रकोष्ठ भी बनाए जाएंगे। खेल नीति 2026 को भी मंजूरी दी गई है। बैठक में 91 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि देने की जानकारी दी गई। कुलपति ने कहा कि सभी फैसलों को तय समय में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें